शहडोल। थाना सिंहपुर के डायल 100 वाहन को पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला शहडोल के थाना सिंहपुर में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आवंटित डायल 100 वाहन को शुक्रवार दिनांक 11 जून को पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। थाना सिंहपुर में डायल 100 वाहन के होने से आमजन की समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जायेगा।
