शहडोल। इंडिया, एशिया व विश्व में सर्वाधिक अवार्ड का रिकॉर्ड दर्ज करने वाले तीन रत्नों से सम्मानित शहडोल जिला ब्योहारी के डॉ. अर्जुन शुक्ला को आज महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में द ग्लोबल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन और राष्ट्रीय उत्पीड़न विरोधी फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से आयोजित भारत के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय समाज सेवा रत्न से सम्मानित किया गया। सम्मान की इस वेला में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि केएस नारायण और एनएएच फाउंडेशन के महानिदेशक विकास महाजन द्वारा ऑनलाइन घोषणा की गई एवं प्रशस्ति पत्र डॉ. अर्जुन को दिया गया। यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रति वर्ष शिक्षा, अनुसंधान व विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान पर दिया जाता है।
