मो0 समीर, शहडोल। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण होने पर समूचे जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला यह उत्साह सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी शहडोल जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के निर्देशानुसार बुढार मंडल प्रभारी राकेश तिवारी व मंडल अध्यक्ष कामाख्या नारायण राय के नेतृत्व में बुढार के 12 नगर केंद्रों व ग्रामकेन्द्रों में मनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी राकेश तिवारी ने बताया कि जिला अध्यक्ष कमल प्रताप के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चल रही जनहित कल्यणकारी योजनों के बारे में सभी को जानकारी दी गई। इसके अलावा भाजपा नेता राकेश तिवारी ने कोविड 19 महामारी में शासन द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए भी जागरूक किये जिससे जनजीवन सुरक्षित रह सके। श्री तिवारी ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि दो गज की दूरी बनाकर रखें और मास्क लगाएं तभी हम कोरोना जैसे महामारी बीमारी से लड़ सकते हैं जिसके लिए सभी को प्रयासरत रहना पड़ेगा और प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ेगा।
श्री तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा सम्पूर्ण भारत के हितार्थ योजनाए चलाई जा रही है और लोगो मे जागरूकता किया जा रहा है जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा आम जनों को जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
अभी देश मे कोरोना महामारी चल रही है जिसमे सभी को टीके के लिए भी जागरुक करना होगा, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूरे विश्व मे एक पहचान बन कर उभरे है, जल्द ही हम इस महामारी से भी उबर जाएंगे और पुनः देश सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। बुढार के समस्त 12 क्रेंदो में पार्टी के वरिष्ट जनो द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर मास्क, सेनेटाइजर वितरण, राशन, भोजन, फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शालनी सरावगी, पुष्पेन्द् ताम्रकार, पुष्पराज सिंह, श्रीकृष्ण गुप्ता, नीलेश जैन, हंसराज, ओम प्रकाश सोनी, प्रदीप शर्मा, अजीत जैन, बालमीक पांडेय, सुधाकर शर्मा, सरोज यादव, श्रीमती अमृता, गजेन्द्र मिश्रा, फरियाद खान, त्रिवेणी राव, सुजीत, व भाजपा के पाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
