सारंगपुर में भाजपा ने किया सेवा कार्य, लोगो की किया जागरूक
सुधीर शर्मा, शहडोल। वैक्सीन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रो अलग–अलग भ्रांति फैली हुई है, वैक्सीन से डरने की नही बल्कि उसे अपनाने की आवश्यकता है, अभी खतरा टला नही है, हमे सुरक्षित रहने की जरूरत है, वर्तमान में संक्रमण की दर दिनों दिन कम हो रही है, यदि सभी सावधानी पूर्वक रहे हो निश्चित ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है। उक्त बात भाजपा जिला अध्यक्ष कमलप्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार के दो वर्ष एवं केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम सात वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में फल वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना की दर घट रही है इससे डरने की जरूरत नही है बल्कि डटकर मुकाबला करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अलावा अटल जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया, वही मौजूद लोगों को सेनेटाइजर और मास्क का वितरण किया।
इस दौरान अंजय सिंह, दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह, संतोष लोहानी, अमन शुक्ला, अनिल गुप्ता, संजय जायसवाल, अनुपम अवस्थी, राजन शुक्ला सरपंच अशोक कोल, छोटे कोल, गोकुल नापित, सुरेंद्र कचेर, कोमल पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
