Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, May 21, 2021

राकेश तिवारी मित्र मंडली 21 दिनों से जरूरतमंदों की कर रहे हैं सेवा

 


शहडोल। कोरोना कर्फ्यू की वजह से जरूरतमंदों की सेवा राकेश मित्र मंडली के द्वारा निरंतर किया जा रहा है। यह सेवा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से राकेश तिवारी मित्र मंडली के सदस्यों द्वारा  शासकीय अस्पताल कोविड सेंटर, वैक्सीन सेंटर के साथ ही धनपुरी नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर जरूरतमंदो को भोजन उपलब्ध कराकर किया जा रहा है। नगर की जिन बस्तियों में मजदूरों की संख्या ज्यादातर होती है वहां राकेश तिवारी मित्र मंडली अपने साथियों के साथ पहुंच कर भोजन पैकेट वितरण कर रहे है। कुछ लोगों को जिनकी दैनिक हालत नाजुक है उन्हें राकेश तिवारी के द्वारा उन्हें 10 किलो आटा, चावल उपलब्ध कराया गया। वहीं दूसरी ओर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारो को वेपराइजर मशीन, सैनिटाइजर अथवा मास्क का वितरण किया जा रहा है। 


पत्रकार बंधुओं का दिल से आभार


श्री तिवारी ने सभी पत्रकार बंधुओं का दिल से आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि इस महामारी में पत्रकार बंधु कोरोना फाइटर बन कर सभी जगह की खबर जनता तक पहुंचा रहे हैं एवं समाज के प्रति जागरूकता व कोरोना से बचाव का नियम भी बता रहे हैं सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद देते हुए श्री तिवारी ने यह कहा कि मित्र मंडली से जो भी संभव मदद होगी वह आम जनों में की जाएगी।


महिलाएं भी कर रही है सेवा





राकेश मित्र मंडली के द्वारा निरंतर 15 दिनों से जरूरतमंदों, मजदूरों के साथ ही हॉस्पिटल वैक्सीन सेंटर में भोजन एवं फल वितरण कार्य किया जा रहा है। इस नेक कार्य में जहां कंधे से कंधा मिलाकर पुरुष चल रहे हैं वही राकेश मित्र मंडली की महिलाएं भी इंसानियत के लिए सेवा कर रही हैं। राकेश मित्र मंडली में पहली महिला खुशबू नारायणी जुड़ी और दिल से सेवा कर रही थी जिससे महिलाओं का भी मनोबल बढ़ा और सेवा के लिए और भी महिलाए राकेश मित्र मंडली में जुड़ने लगी। अभी इस मंडली में दो महिलाएं खुशबू नारायणी एवं सारिका वर्मा अपनी सेवाएं दे रही हैं।


इनकी है सराहनीय भूमिका


राकेश मित्र मंडली के द्वारा विशेष रुप से इस कार्य को सफल बनाने के लिए टीम के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहता है जिसमें मुख्य रूप से एसपी सिंह, बृजेश शुक्ला, जयप्रकाश, विनोद गुप्ता, रवि सिंह कश्यप, फरियाद खान, विश्व दीपक द्विवेदी, खुशबू नारायणी, सारिका वर्मा, अंबे गुप्ता, धर्मेंद् केबलानी,  योगेंद्र सेन, संतोष जंगेल  एवं सभी मित्रगण निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Post Top Ad

Pages