Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Friday, May 21, 2021

नाला गैंग सफाई कर्मियों को स्वच्छता सामग्री वितरित-श्रीमती कटारे

 


शहडोल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने बताया की आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जो स्वच्छता सेवक हमारे दिन रात काम करते हैं उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारा परम कर्तव्य है। अभी हमारे स्वच्छता कर्मी नाला की सफाई करने में लगे हुए हैं, उनके लिए आवश्यक है कि उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उनको गम बूट, मास्क, हैंड ग्लव्स, सैनिटाइजर दिया जाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए श्रीमती उर्मिला कटारे द्वारा सफाई कर्मियों को सभी सामग्रियो वितरण किया गया सफाई सेवकों से निवेदन भी किया गया कि सफाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और सुरक्षित होकर सारा काम करेंइस अवसर पर स्वच्छता प्रभारी अनिल महोबिया, विजय वर्मा, नमन मिश्रा, आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे, कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त दूरी के साथ यह वितरण कार्यक्रम किया गया


Post Top Ad

Pages