Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, May 22, 2021

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह स्मृति में आईटी सेल कांग्रेस द्वारा निशुल्क एंबुलेंस सेवा आरंभ

 


शहडोल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन, विंध्य की शान पूर्व नेता प्रतिपक्ष  अजय सिंह राहुल भैया, तथा आईटी सेल सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी के निर्देश के तहत शहडोल आई टी सेल  द्वारा कोरोना महामारी के दौरान निशुल्क एंबुलेंस सेवा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की स्मृति में शुरू की गई है।

 शहडोल आईटी सेल के जिलाध्यक्ष सबी  खान बंटी, उपाध्यक्ष शेख आबिद के नेतृत्व में कांग्रेस आईटी सेल ने कोरोना मरीजों और उनके परिजनों को सेवा प्रदान करने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ जनों के निर्देश पर आरंभ हुआ है ।

 आईटी सेल के जिलाध्यक्ष सबी बंटी खान ने बताया है कि एंबुलेंस सेवा जिले के 40 किलोमीटर अंतर्गत मरीजों को लाने एवं हॉस्पिटल से घर पहुंचाने के लिए बिल्कुल निशुल्क रहेगी।

 उन्होंने बताया है कि इस एंबुलेंस सेवा का कोई भी व्यक्ति निशुल्क रूप से लाभ ले सकता हैं। जिसके लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सेवा ले सकते हैं।

  जिलाध्यक्ष सबी खान बंटी ने बताया कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन की सुविधा के साथ चालक की सुरक्षा के लिए पीपीटी किट सैनिटाइजर माक्स का इंतजाम भी किए गए हैं।

 श्री खान ने यह भी बताया कि कांग्रेस आईटी सेल द्वारा लगातार पिछले 40 दिनों से इंदिरा रसोई संचालित किया जा रहा है जिसके तहत जरूरतमंद परिवारों तक तैयार भोजन पहुंचाने का कार्य कर रहे है।

 उन्होंने बताया कि कोई भी मरीज एवं उनके परिजन निशुल्क एंबुलेंस सेवा के साथ अन्य मदद भी आईटी सेल करेगा  हैं।

 उन्होंने बताया कि शहडोल कांग्रेस आईटी सेल समस्त जिले वासियों की सेवा के लिए पूरी तरह तात्पर्य है कोई भी व्यक्ति कभी भी आईटी सेल के कार्यकर्ताओं को सेवा के लिए याद कर सकता है, साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर आपके जानकारी में कोई भी जरूरतमंद परिवार हैं तो उनकी सूचना आईटी सेल तक पहुंचाने में मदद करें जिससे कि इस सेवा में आपका सहयोग भी मिल सके।

 आईटी सेल जरूरतमंद परिवार के लिए भोजन एवं अन्य सेवा के लिए भी तैयार है।

 इस अवसर पर जिला कांग्रेस आइटी सेल अध्यक्ष सबी खान बंटी, उपाध्यक्ष शेख आबिद, सोहन गुप्ता, बिजेन्दर तिवारी (बिज्जु), तनवीर अली (सेखु), सैफ खान, रिषभ वर्मा, सोहेल खान, दीपक चौधरी, साजिद सिद्दीकी, आशु चौधरी, सागर चौधरी,  सौरभ नपित, गोकुल केवट उपस्थित है।

Post Top Ad

Pages