शहडोल। भारत के राष्ट्रनिर्माता प्रथम प्रधानमंत्री परम् श्रधेय पं जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि में उनके श्री चरणों मे श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। जिसमें जिला कार्यवाक अध्यक्ष बलमीत सिंह खनूजा, ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत सिंह चंदेल, प्रदेश इंटक अध्यक्ष कमलेश शर्मा, जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री जिला कांग्रेस सनाउल्ला खान, बलचंद्रदत्त शर्मा, यूवक काँग्रेस प्रदेश सचिव सौरभ सिंह (मनु), सेवा दल जिला सचिव कुलदीप शर्मा, युवक काँग्रेस महासचिव विवेक सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गोंगपा गोपाल सिंह, पंकज सेन, अर्जुन सिंह, आदि काँग्रेस जनों ने शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया और इसी के उपलक्ष्य में कल बुढ़ार में जरूरतमन्द लोगो को सूखा राशन सभी काँग्रेस जनों के सौजन्य से वितरित किया जाएगा।
