शहडोल। नगर पालिका परिषद शहडोल के पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी एवं उनकी पत्नी श्रीमती रिचा चतुर्वेदी का कोरोना से जबलपुर में दुःखद निधन हो गया, श्री चतुर्वेदी वर्तमान में सतना में पीओ डूडा के पद पर पदस्थ थे अंत समय में उनको अपनी पत्नी के निधन का पता भी नहीं चल सका। श्री चतुर्वेदी दो पुत्र 21 और 23 वर्ष है उनके इस अनहोनी से पूर्णतया आहत हो चुके हैं।
श्रीमती उर्मिला कटारे ने बताया कि बहुत ही सहज और गंभीर व्यक्तित्व के धनी थे और अपनी कार्यशैली से सभी को प्रभावित करने वाले सीएमओ चतुर्वेदी और उनकी धर्मपत्नी का असमय इस संसार से जाना बहुत ही दुःखद रहा,
परम पिता परमेश्वर से विनम्र प्रार्थना है कि उनके बच्चों को इस आघात को सहने करने की शक्ति प्रदान करें, साथ ही मृत दंपति को अपने श्री चरणों में स्थान दे।
