कैट के पहल पर व्यापारियों के लिए बना वैक्सीनेशन केंद्र
शहडोल। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स( कैट)शहडोल के विशेष मांग पर कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने कोबिट संक्रमण से बचाव के लिए लगने वाले वैक्सीन हेतु व्यापारियों के लिए 4 दिनों के लिए शुभम पैलेस में एक अलग से केंद्र निर्धारित किया गया है जिसमें व्यापारी एवं उनके परिजन व कर्मचारी उक्त केंद्र में जाकर वैक्सीनेशन करा सकते हैं। यह केंद्र 27 मई से 30 मई तक प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक सिर्फ चार दिनों के लिए शुभम पैलेश में निर्धारित किया गया है। इस केंद्र में प्रतिदिन 150 व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों को वैक्सीन लगेगा।
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स( कैट) शहडोल के विशेष आग्रह पर कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह के निर्देश पर कोविड 19 वैक्सीन केंद्र बनाया गया है। इस केन्द्र के बनने से व्यापारियों को सहुलियत होगी और वे आसानी से टीकाकरण करा सकेंगे।
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, प्रदेश सचिव प्रकाश जगवानी, संभागीय अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, महामंत्री युग डालमिया, जिलाध्यक्ष प्रेम जगवानी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला संयोजक जसवीर सिंह, महामंत्री विपिन गुप्ता, उपाध्यक्ष किशन सनपाल, देवेंद्र थारवानी, विजय जसवानी, जिला प्रभारी राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष नीलेश मोर, महामंत्री दिलीप लाहोरानी आदि कैट के समस्त जिला-नगर पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं से अनुरोध किया है कि 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोग स्वयं परिवारजन व अपने कर्मचारियों को शुभम पैलेश में स्थिति वैक्सीनेशन केंद्र में 27 से 30 मई के बीच प्रातः 9 बजे से साय 5 बजे के बीच पहुँच कर आवश्यक रूप से कोविड का टीका लगवाएं तथा अपनो को इस महामारी से बचाए।
कैट के उपरोक्त पदाधिकारियों ने सभी से यह भी कहा है कि वे अपने फर्म में कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी वैक्सीन लगवाएं जिससे खुद सुरक्षित रहकर नगर को भी सुरक्षित रहने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सभी से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ हाथ धोने व सेनीटाइज करने का आग्रह किया है।
व्यापारी बंधु भीड़ से बचने के लिए अपना पंजीयन नगर अध्यक्ष नीलेश मोर मोबाइल -9340354597,महामंत्री दिलीप लाहोरानी मोबाइल-7987088581,जिला महामंत्री विपिन गुप्ता मोबाइल-9425256493 एवं योगेश गुप्ता मोबाइल-9826475992 से संपर्क कर सकते है। इसके अलावा ऑटोमोबाइल से जुड़े व्यापारियों का महिंद्रा शोरूम में होगा वैक्सिनेशन। 27 मई से 29 मई तक टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। ऑटोमोबाइल डीलर से जुड़े व्यापारियों को जिला प्रशासन ने कोविड संक्रमण से बचाव के लिए हो रहे वैक्सीनेशन के लिए प्रथक से 3 दिनों के लिए टीकाकरण केंद्र बनाने का ऐलान किया है ताकि इस व्यवसाय से जुड़े व्यापारी व उनके कर्मचारी आसानी से टीकाकरण करा सकें। एसोशियेशन के कार्यकारी अध्यक्ष शशांक सिंह एवं महामंत्री मनोज गुप्ता के विशेष प्रयास पर कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने जिले के ऑटोमोबाइल व्यवसाय से जुड़े लोगों एवं उनके स्टाफ के वैक्सिनेशन को प्राथमिकता देते हुए 27 मई से 29 मई तक तीन दिनो का स्लॉट स्वीकृत करते हुए वैक्सिनशन के लिए महिंद्रा शोरूम(भागवती इंडिया मोटोराइजर)जमुई के परिसर में वैक्सिनेशन सेन्टर निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए है।उक्त केंद्र में 27 से29 मई तक प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक सिर्फ तीन दिन के लिए 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगो का टीकाकरण हो सकेगा।
कोविड गाइड लाइन के तहत प्रत्येक आगंतुक को मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी, सेनेटाइजर का प्रयोग आदि अनिवार्य है। साथ ही वैक्सीन हेतु आने वाले प्रत्येक सदस्य को आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
उक्त कार्यक्रम को उत्सव के साथ अद्वितिय बनाने हेतु एसोसिएसन के अध्यक्ष विक्रम सिंह व समस्त वरिष्ठों राजेश गुप्ता, राजकुमार खरया, नंदकिशोर खेड़िया, कैलाश गुप्ता, श्री खेमतानी, पूरन सोनी, लुकमान अली आदि ने जिले के समस्त ऑटोमोबाइल डीलर्स से अनुरोध है कि वे अपने सम्पूर्ण स्टॉफ की सूची एशोसिएशन के व्हाट्सअप ग्रुप पर भेजकर सभी लोगो का वैक्सिनेशन कराए। उन्होंने ने यह भी कहा है कि ऐसे डीलर जो एसोसिएसन के सदस्य नहीं हैं वे भी इस वैक्सिनेशन केंद्र में पहुच कर अपना टीकाकरण आवश्यक रूप से करा लें।
