Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, September 6, 2020

भारत विकास परिषद द्वारा किया गया शिक्षकों का सम्मान

 


बिरेन्द्र सिंह, अनूपपुर।  डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी भारतीय संस्कृति के संवाहक ,प्रख्यात शिक्षाविद ,महान दार्शनिक तथा एक आस्थावान हिंदू विचारक थे। जिन्हें भारत रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया था। डा० राधा कृष्णन जी का जन्म दिवस हम सब शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं ।भारत विकास परिषद द्वारा शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन आस्था लॉज में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश द्विवेदी जी तथा विशिष्ट अतिथि अनूपपुर जिला ब्राहमण समाज अध्यक्ष श्री राम नारायण उरमलिया जी के द्वारा डॉ० राधाकृष्णन जी के  तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात भारत विकास के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश द्विवेदी जी,विशिष्ट अतिथि श्री राम नारायण उरमलिया जी ,आदरणीय शिक्षक श्री राजेंद्र तिवारी जी ,श्री हरिशंकर वर्मा जी ,श्री ऋषि राज सिंह जी ,श्री नवलेश जी ,श्रीमती शब्द अधारी राठौर जी को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश द्विवेदी जी ने वर्तमान समय में शिक्षा का महत्व तथा बुनियादी शिक्षा की आवश्यकता विषय पर प्रकाश डाला़। उन्होंने बताया कि शिक्षक समाज के नैतिक ,बुनियादी तथा चारित्रिक विकास में अपना सहयोग प्रदान करते हैं।विशिष्ट अतिथि श्री राम नारायण उरमलिया जी के द्वारा भारत के प्राचीन काल से धर्मगुरु होने की बात कही गई तथा भारत के प्राचीन गौरवशाली इतिहास का़ वर्णन किया गया। वहीं आदरणीय शिक्षक श्री राजेंद्र तिवारी जी ने बताया कि शिक्षा न सिर्फ सामाजिक संकीर्णता दूर करती है वरन् मानव के संपूर्ण विकास में सहायक है।शिक्षक हरि शंकर वर्मा जी ने अनूपपुर जिले में शिक्षा की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला अनूपपुर में साल दर साल शैक्षणिक संस्थाओं की गुणवत्ता तथा संख्या में वृद्धि हो रही है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नवलेश जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा शिक्षा के उत्थान हेतु जो कार्य किए जा रहे हैं वह प्रशंसनीय है। आदरणीय शिक्षक श्री ऋषि राज सिंह जी ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत शैक्षणिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। श्रीमती शब्द अधारी राठौर जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत को विश्व गुरु की संज्ञा प्रदान की गई है, क्योंकि भारत प्राचीन काल से शैक्षिक क्षेत्र में अग्रणी रहा है। भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर अध्यक्ष श्री बीरेंद्र सिंह जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक ज्ञान जानकारी समृद्धि के वास्तविक धारक होते हैं ,जो न सिर्फ हमें शैक्षणिक दृष्टि देते हैं वरन् हमारे ज्ञान और विश्वास के स्तर को बढ़ाकर हमारे समग्र व्यक्तित्व को निखारते हैं। वहीं कोषाध्यक्ष राकेश गौतम जी ने कहा कि भारतीय जीवन दर्शन में गुरु को ईश्वर से बढ़कर बताया गया है। उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र गुप्ता जी ने वर्तमान समय में शिक्षा के महत्व विषय पर प्रकाश डाला।ग्राम विकास संयोजक श्री विद्याधर पांडे जी ने भी शिक्षा तथा उसके सामाजिक महत्व विषय पर अपने विचार व्यक्त किए ।अंत में सचिव श्री अरविंद पाठक जी ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि शिक्षक समाज के उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाते हैं, अतः हमें सदैव उनका सम्मान करना चाहिए। भारत विकास के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में श्री राजेश अग्रहरी जी तथा श्री सौरभ गुप्ता जी ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।

Post Top Ad

Pages