Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, September 5, 2020

सांसद ने लिखा रेल मंत्री को पत्र, सरकार से की मांग


जे 0 रहमान, शहडोल। कोरोनावायरस जैसी महामारी बीमारी से आम जनता को सुरक्षित रखने के लिए पूरे देश में लॉक डाउन होने के बाद रेल का पहिया पूरी तरह थम गया था। जिस कारण जनमानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़। कोरोनावायरस जैसी जानलेवा बीमारी एवं महामारी को देखते हुए आम जनता के सुरक्षा हित में यह फैसला लिया गया था और यात्री ट्रेनों का भी आवागमन बंद किया गया था मगर आम जनता की जरूरतों को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कई यात्री ट्रेनों को बड़े शहरों से चलाया जा रहा था। इसी क्रम में स्पेशल यात्री ट्रेनों को बिलासपुर रेल मंडल द्वारा चलाने का निर्णय लिया गया है जो शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। इस संबंध में शहडोल सांसद श्रीमति हिमाद्री सिंह ने भी पत्र लिखा और शहडोल में यात्री ट्रेन चलाए जाने की मांग की। 

सांसद प्रतिनिधि  जनपद पंचायत बुढ़ार अर्जुन सोनी ने प्रेस को बताया कि शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के द्वारा रेल मंत्री पीयूष गोयल भारत सरकार नई दिल्ली को पत्र लिखकर अवगत कराया कि आदिवासी बहुल क्षेत्र शहडोल सांसदीय क्षेत्र में भी स्पेशल यात्री ट्रेनों को चलाया जाए जिससे आम जनता को सुविधा आवागमन के लिए मिल सके। सांसद प्रतिनिधि  जनपद पंचायत बुढ़ार अर्जुन सोनी ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि सांसद श्रीमति हिमाद्री सिंह ने पत्र क्रमांक 893/2020 दिनांक 25 अगस्त 2020 को भारत सरकार रेल मंत्रालय को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जिसके बाद श्रीमति सिंह को रेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। शहडोल सांसद श्रीमति हिमाद्री सिंह ने पत्र में रेलवे स्टेशनों का भी उल्लेख किया है कि इन स्टेशनों में स्पेशल यात्री ट्रेन रुके जिससे यहां के आम जनता सुविधा मिल सके। रेल मंत्रालय से आश्वासन मिलने के बाद जैसे ही शहडोल सांसदीय क्षेत्र के आम जनता में जानकारी लगी तो हर्ष का माहौल बन गया और आम जनता ने शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह की प्रशंसा भी कर रही है। निश्चित ही स्पेशल ट्रेन चलाए जाने से जहां रेल यात्रियों को सुविधा मिलेगी वही व्यापारियों को भी राहत मिलेगी समूचे संसदीय क्षेत्र शहडोल के व्यापारियों सहित आम जनता ने हर्ष के साथ ही प्रशंसा किया जा रहा है।

Post Top Ad

Pages