Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Monday, September 7, 2020

गुजरात के पूर्व राज्यपाल स्व. श्री कृष्णपाल सिंह के विश्वासपात्र साथी एवं राकपा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मप्रकाश शर्मा का असमय निधन

 


मोहन नामदेव, शहडोल। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यपाल स्व. कृष्णपाल सिंह के अति विश्वासपात्र साथी तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धर्मप्रकाश शर्मा का इंदौर के एक निजी अस्पताल में 6 सितंबर की दरम्यानी रात्रि असमय निधन हो गया, उनके निधन का समाचार जिले एवं कोयलांचल क्षेत्र बुढार - धनपुरी के नागरिकों, स्नेहियो तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख  जनों को मिलते ही उनमें शोक व्याप्त हो गया।

एन.सी.पी. (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष धर्मप्रकाश शर्मा जो कांग्रेस पार्टी से अपनी जीवन यात्रा प्रारंभ की जिन्होंने उपभोक्ता अधिकार संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक तथा इंटक सोहागपुर क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष एवं जे.सी.सी. सदस्य तथा विभिन्न पदों के मिले दायित्व का निर्वहन बखूबी किया। चिरपरिचित नेता धर्मप्रकाश शर्मा जिन्हें स्पष्ट वक्ता के रूप में जाना जाता रहा है वे राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी के आसमयिक निधन से नगर एवं जिले को अपूरणीय क्षति पहुंची है। एक दूसरों के सुख-दुख में सदैव सहभागिता निभाने वाले मिलनसार व्यक्तित्व के धनी - धर्मप्रकाश शर्मा जो 72 वर्ष के थे, वे लॉकडाउन के समय इंदौर में रहे, जो कोरोनावायरस संक्रमण से प्रभावित हो गये, जिन्हें इंदौर के महाराजा तुकोजीराव अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती कराया गया था किंतु 6 सितंबर की रात्रि उनका आसमयिक निधन हो गया जिनका अंतिम संस्कार इंदौर में 7 सितंबर को स्नेहियों, पुत्र-पुत्री व सगे संबंधियों की उपस्थिति में किया गया। नगर एवं जिले के जाने-माने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष धर्मप्रकाश शर्मा के असमय निधन पर सोहागपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक छोटेलाल सरावगी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कहाकि - राजनीतिक क्षेत्र में सदैव ऊंचाईयां अर्जित करने वाले प्रिय साथी धर्मप्रकाश के निधन से गहरा दुख पहुंचा है, वे गुजरात के पूर्व राज्यपाल स्व. कृष्णपाल सिंह के सानिध्य में कांग्रेस पार्टी को ऊंचाइयों अर्जित कराई और अपनी राजनीतिक यात्रा में तत्पर रहे वे नगर एवं जिले का नाम राजनीतिक क्षेत्र में सदैव ऊंचा रखा।

राकपा प्रदेशाध्यक्ष धर्मप्रकाश शर्मा के निधन पर - जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, नगर परिषद उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र ताम्रकार, भाजपा नेता रविकान्त चौरसिया, इंटक प्रदेशाध्यक्ष कमलेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुजीत सिंह चंदेल, ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष भानु दीक्षित, अरविंद नायक, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, मो. आजाद, शेखर चौधरी, कांग्रेस नेत्री दिव्या सिंह, नगर के प्रतिष्ठित नागरिक - प्रेम सिंघानिया, रोहिणी प्रसाद गर्ग, पवन चमड़िया, विश्वेश पटेल, शरद गुप्ता, राजेश चमड़िया, सुरेंद्र जायसवाल, रकपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम दास बारी, सुधाकर शर्मा, अर्जुन सोनी ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Post Top Ad

Pages