Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, August 23, 2020

कांग्रेस प्रवक्ता हुसैन अली ने प्रेस विज्ञप्ति में नगर प्रशासन को दी चेतावनी

वार्ड के सड़क सुधार नहीं किया गया तो  होगा धरना प्रदर्शन

शहडोल। शहर की अधिकाश सड़को की दयनीय हातल को लेकर जिला काँग्रेश प्रवक्ता हुसैन अली ने  नगरनपालिक प्रशासन पर कई सवाल खडे किये हैं। प्रवक्ता हुसैन अली ने कहा की नगर पालिका प्रशासन नगर की जनता को मूलभूत सुविधाओ से वंचित रखा है। आज शहर की कई सड़के पैदल चलने लायक नही है। वार्डो की सड़को की हालत और भी दयनीय बनी हुई हैं। जहाँ लोग पैदल आना जाना भी नहीं कर पा रहे है। सड़को में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं बारिश का पानी उस पर भरा हुआ है नालियों का भी अभाव कई वार्डों में  है। 

लेकिन नगरनपालिक इस और जरा भी फिक्रमंद नही है। नगरनपालिक प्रशासन पर कई सवाल खड़े करते हुऐ उन्होंने कहा कि विकास के मामले में यह परिषद कुछ भी  नही कर पाई। तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया लेकिन शहर को कोई उपलब्धि नही मिल सकी। उन्होंने कहा की आज भी नगरनपालिक सड़को के मामले में सबसे फ़िसड्डी है। उन्होंने ने बताया की एफ सी आई गोदाम के सामने से पोल फैक्ट्री की ओर जाने वाला मार्ग और सिंहपुर रोड़ वर्फ़ फेक्ट्री से नरसरह ग्रीन सिटी से व्यपास जाने वाली सड़क, सहित अन्य कई सड़को की हातल काफी खस्ता हाल है। यह पूरी सड़क गड्ढो में तब्दील हो चुकी है। जिसमे कीचड मचा हुआ है। लोग पैदल आना जाना भी नही कर पा रहे हैं। 

कई बार सड़क निर्माण की मांग के लिए स्थानीय लोगो ने चका जाम कर ज्ञापन सौपे लेकिन इस और आज तक ध्यान नही दिया गया। प्रवक्ता ने कहा की जनप्रतिनिथि भी इस और जरा भी ध्यान नही देते जबकि कई बार क्षेत्रीय विधायक जय सिंह मरावी को भी अवगत कराया गया। स्थानीय लोगों ने कमिश्नर कलेक्टर सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को भी ज्ञापन दिए लेकिन आज तक इस ओर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जबकि इन दोनों मार्गों से भारी वाहनों का आना जाना बना रहता है आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी घटित होते हैं। लोगों ने कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए और भारी वाहनों का यहां से आवागमन बंद कराया जाय लेकिन न ही इस और यातायात विभाग गंभीर है ना प्रशासन गंभीर है ना जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे हैं कब होगा स्स्मास्या का निदन कब मिलेगी निदान विभाग को कहते हुए कांग्रेस प्रवक्ता हुसैन अली ने कहां है कि अगर समय रहते इस ओर नगर प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो वार्ड वासियों संघ जल्द ही धरना प्रदर्शन में बैठा जाएगा।


Post Top Ad

Pages