Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, August 23, 2020

40 यूनिट दिया गया रक्तदान

भाजपा युवा मोर्चा मंडल बुढार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर

मोहन नामदेव बुढार। पीड़ित मानवता की सेवा में भाजपा युवा मोर्चा मंडल बुढार ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुये रक्तदान शिविर का आयोजन किया और 40 यूनिट रक्त जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक हेतु प्रदत्त किया। भाजपा युवा मोर्चा मंडल बुढार के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नमन ताम्रकार के संयोजन में रविवार को वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह बघेल के जन्म दिवस पर रविवार को विश्राम ग्रह के निकट स्थित विलासा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बघेल सहित पार्टी के उत्साही कार्यकर्ताओं ने रक्तदान-महादान को चरितार्थ करते हुये स्वेच्छा से रक्तदान दिया। कोरोना वायरस के वर्तमान उपजे संक्रमण को देखते हुये रक्तदान कार्यक्रम संक्षिप्त एवं गरिमा पूर्ण सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये आयोजित किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह बघेल का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया तथा उत्साही कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लोकप्रिय जिलाध्यक्ष को अपनी शुभकामनाएं दी। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सिंह बघेल ने पार्टी के युवा उत्साही कार्यकर्ताओं के समर्पण व निष्ठा की सराहना करते हुये कहाकि-रक्तदान पीड़ित व्यक्ति को नवीन जीवन प्रदान करता है, किसी पुनीत उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उत्साहियों ने अपनी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ0 सुधा नामदेव ने रक्त दाताओं को शुभकामना देते हुये कहाकि-रक्तदान से पीड़ितों को जीवनदान मिलता है जिस दिशा में उत्साहयों ने पुनीत का कार्य किया है जो प्रशंसनीय है। रक्तदान कार्यक्रम अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश विश्नानी, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र ताम्रकार,  पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गोरेलाल गुप्ता, मंडल भाजपा महामंत्री अर्जुन सोनी, नरेंद्र तिवारी, नीलेश जैन, आदित्य पांडेय, बाबूलाल गुप्ता, बीनू जैन, योगेंद्र सिंह, जुगल मिश्रा, शक्ति शुक्ला, प्रतीत गुप्ता, अभिलाष ताम्रकार, अभिषेक नामदेव, लल्ला सेन, विनोद गुप्ता, रम्मू सोनी, जयंत जसवानी, दीपू विधवानी, सुरेंद्र कुशवाहा, मयूर मिश्रा, शुभम जैन, संकल्प गुप्ता, प्रिंस लखेरा, थानेश्वर केवट, किशन बजाज, निशांत ताम्रकार, संजय रैकवार, शोभित श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, कैलाश गुप्ता, शिवा गुप्ता की विशिष्ट उपस्थिति रही। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नमन ताम्रकार ने रक्तदान कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने वाले सम्मानिय जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post Top Ad

Pages