Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, August 23, 2020

भारत विकास परिषद द्वारा हरितालिका तीज पर सखी मिलन कार्यक्रम हुआ संपन्न


बीरेंद्र सिंह अनूपपुर। भारत विकास परिषद की कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती शब्द अधारी राठौर द्वारा हरितालिका तीज के अवसर पर ऑनलाइन सखी मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतवर्ष में मुख्यत तीन प्रकार की तीज हरियाली तीज, कजरी तीज व हरितालिका तीज मनाई जाती है। इस वर्ष कोरोनावायरस संक्रमण के कारण सभी त्योहारों में सूनापन था। इस कारण समाज में थोड़ी सी निराशा व्याप्त थी।महिलाएं भी तीज के अवसर पर अपने मायके ना जा पाने तथा अपनी सखियों से ना मिल पाने के कारण दुखी थीं।अपनी और अपनी सखियों की इस पीड़ा को ध्यान में रखते हुए हरितालिका तीज के अवसर पर श्रीमती राठौर द्वारा ऑनलाइन सखी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने तथा उनकी सभी 21 सखियों श्रीमती आशा दुबे, श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती श्वेता गुप्ता, श्रीमती पंकज गौतम, श्रीमती सुमन अग्रहरि, श्रीमतीअंजना खेमका, श्रीमती रेखा गुप्ता, श्रीमती रीना गुप्ता, श्रीमती पुष्पा अग्रवाल, श्रीमती मंजू नामदेव, श्रीमती स्वाति केशरवानी, श्रीमती स्वाति दुबे, श्रीमती प्रिया दुबे, श्रीमती स्वाति राठौर, श्रीमती रीनू गुप्ता, श्रीमती पुष्पांजलि सोनी, श्रीमती श्यामकली राठौर, श्रीमती दीपिका सिंह राठौर, श्रीमती संगीता कहार, श्रीमती पूर्णिमा सिंह चौहान, श्रीमती विजय राठौर तथा उनके परिवार ने दूर रहते हुए भी मिलजुलकर तीज का पर्व मनाया। सब सखियों ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि परिषद आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें खुशी से भर देगा।

Post Top Ad

Pages