Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Tuesday, August 4, 2020

अतिवृष्टि के कारण कल्याणपुर की टूटी पुलिया का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अवलोकन

पाईप डालकर आवागमन का मार्ग करें दुरूस्त-कलेक्टर

शहडोल। कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने आज कल्याणपुर पुलिया के पास मुड़ना नदी में अतिवृष्टि के कारण अवागमन के लिए बनाया गया मार्ग बह गया। जिसका कलेक्टर ने स्थल का मुआयना करते हुए कहा कि पाईप डालकर तत्काल रास्ता शुरू किया जाये, क्योकि इस रास्ते से टूट जाने से आने-जाने वाले लोगो को परशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन पुलिया के कार्य में गति लायें। निरीक्षण के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, कार्यपालन यंत्री एमपीपीआरडीके के0के0 गुप्ता, कार्यपालन यंत्री पीडीड्ब्ल्यूडी डी0के0 खरे, जिला कमाण्डेट राजकुमार शर्मा, तहसीलदार सोहागपुर बी0के0 मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post Top Ad

Pages