Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Tuesday, August 4, 2020

कांग्रेसी बड़ी संख्या में पहुंचे हनुमान मंदिर

किये हनुमान चालीसा का पाठ

शहडोल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर जिला कांग्रेस द्वारा घरोला नाथ हनुमान मंदिर में आज हनुमान चालीसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी तरह जिलेभर में कांग्रेस जनों द्वारा अलग-अलग स्थानों में हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। प्रेस को जानकारी देते हुए  जिला काग्रेस प्रवक्ता हुसैन अली ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता घरोला नाथ हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां पूरी भक्ति के साथ भगवान हनुमान की आराधना करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

इस दौरान विशेष रूप से पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव कुमार नामदेव, राकेश कटारे, पूर्व विधायक कमला सिंह, प्रदेश महामंत्री नीरज द्विवेदी, जिला महामंत्री एडवोकेट ओम प्रकाश पांडेय, प्रवक्ता दिनेश अग्रवाल, हुसैन अली, रामनरेश तिवारी, महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी शिवशंकर प्रसाद शुक्ल, विनय सिंह, जगदीश सराफ, श्रीमती सीमा सिंह, सिंपी अग्रवाल, आंनद बहादुर सिंह, मनोज गुप्ता, ओमप्रकाश पांडेय, हरिशकर तिवारी, राकेश द्विवेदी, शिवम तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय, अनिल पटेल, समी खान बंटी, अनिल पटेल, जहीर बक्स, सुनील मिहानी, राकेश तिवारी, ललिता दहिया, गुड़िया,राजवीर कौर, रविन्द्र मणि शुक्ला, निशान्त जोशी, वसीम भाई एवं अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के पदाधिकारियों सहित बड़ी सख्या में काग्रेस जन उपस्तिथ रहे।

Post Top Ad

Pages