Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Tuesday, August 4, 2020

मुड़ना में अचानक बाढ़ आने से बहे 2 युवक

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल का मुआयना


शहडोल।  कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने आज मुड़ना नदी के लाल देवीघाट में अतिवृष्टि से अचानक बाढ़ आ जाने से बहे 2 युवक बह गये उस स्थल का मुआयना करते हुए कलेक्टर ने बचाव कार्य में लगे लोगो को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि तेज बहाव होने के कारण युवको को खोजने के लिए जबलपुर से एलडीआरएफ के गोता खोरो को तत्काल बुलाया जायें। प्राप्त जानकारी के अनुसार लल्ली केवट पिता लल्लू केवट निवासी करन तलैया के पास एवं धर्मेन्द्र सोंधिया पिता चैकीलाल सोंधिया निवासी पाण्डव नगर, गत दिवस सायं 5.30 बजे नदी को क्रास करते हुए बह गये। तत्काल स्थानीय गोताखोरो को लगाकर युवको की तलास की गई। नदी में बहाव बहुत अधिक होने के कारण डूब गये युवको को खोजने में दिक्कत हो रही है तथा सर्चिंग का कार्य अनवरत किया जा रहा है। धर्मेन्द्र सोंधिया के भाई  जितेन्द्र सोंधिया ने बताया कि मुड़ना नदी क्रास करते व्यक्त लल्ली केवट का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया, उसे बचाने के लिए मेरे भाई धर्मेन्द्र सोंधिया ने प्रयास किया और वह भी डूब गया। निरीक्षण के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, कार्यपालन यंत्री एमपीपीआरडीके  के0के0 गुप्ता, कार्यपालन यंत्री पीडीड्ब्ल्यूडी डी0के0 खरे, जिला कमाण्डेट राजकुमार शर्मा, तहसीलदार सोहागपुर बी0के0 मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post Top Ad

Pages