भाजपा मीडिया प्रभारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए अपने विचार
शहडोल। रक्षाबंधन का यह त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ घरों में ही मनाया गया है, पूरे देश में कोरोना की इस विषम परिस्थिति को देखते हुए शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि पवित्र त्योहार के अवसर पर घरों में ही त्योहार मनाया जाएगा। यह निर्णय शांति समिति की बैठक में लिया गया था। शहडोल जिले में शासन के लिए गए निर्णय का पालन करते हुए सभी ने घरों में ही रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मना रहे हैं। वही इस पवित्र त्यौहार के अवसर पर जहां लोग घरों में त्योहार मना रहे वही सोशल मीडिया में एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं इसके अलावा इस विषम परिस्थिति को देखते हुए अपने अपने विचार सोशल मीडिया के माध्यम से रख रहे हैं ताकि कोविड-19 जैसे संक्रमण बीमारी से लोग सुरक्षित रहें। रक्षाबंधन पवित्र त्योहार के अवसर पर भाजपा नेता एवं जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर किए हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया में अपने विचार रखते हुए कहां की गृहस्थ जीवन में परिवार ही असीम सुख एवं मन की शांति का साधन है और भारतीय संस्कृति के ये त्योहार परिवार को संजोकर जोड़े रखने का एक माध्यम। आप कितने भी धनवान हो जाइए, कितने भी समृद्ध हो जाइए, कितने भी सफल हो जाइए पर अपनों के बिना हर खुशी अधूरी ही लगेगी। आज अपनी संस्कृति और अपने त्योहारों के कारण ही हम दुनियां के उन गिने चुने देशों में शामिल हैं जहां के लोगों की आत्मा आज भी अपने में नहीं बल्कि अपनों में बसती है। आज के दिन रक्षाबंधन का ये त्योहार बहनों को समर्पित है, आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सभी के उन पूर्वजों को भी कोटि-कोटि नमन जिन्होंने ये त्योहार धरोहर के रूप में हमें सौंपे हैं, जिसे हमें भी सहेजते हुए अपनी आने वाली पीढ़ी को सौंपना है।
