Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Saturday, August 1, 2020

संयुक्त अभियान के तहत अवैध शराब ठिकानों मे आबकारी विभाग के दबिश



शहडोल।  जिले के ब्यौहारी में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब ठिकानों पर कार्यवाही की गई है यह  कार्यवाही जिला कलेक्टर डाँ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुमार राजोरे के मार्गदर्शन में अवैध शराब ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें भुरी जायसवाल के घर से 120 किलोग्राम महुआ लाहन, रामकेश पटेल के घर से गोवा व्हिस्की के 11 पाव व देशी मदिरा प्लेन के 16 पाव, लवकेश जायसवाल के कब्जे से 05 लीटर हाथ भट्टी शराब, सविता साकेत के घर से 05 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, ग्राम चरखरी में रवि सिंह के कब्जे 05 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, पंकज कहार के कब्जे से 05 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, ग्राम खामदाड में जानकी प्रजापति के घर से 80 किलोग्राम महुआ लाहन, देवलोंद में संतोष रावत और राजकुमार रावत के घर से 03-03 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, बुड़वा में ममता साकेत के घर से 40 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। 10 प्रकरणों में, कुल जप्ती 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, 240 किलोग्राम महुआ लाहन, 11 पाव गोवा व्हिस्की, 16 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त किया गया है। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 17155 रुपये है, उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) एवं(च) तहत कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही मुख्य रूप से आबकारी उपनिरीक्षक किरण पवार, आबकारी उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह ठाकुर व श्रीमती सम्पतिया मरावी के नेतृत्व में की गई। जिसमें सहयोगी स्टाफ में आबकारी मुख्य आरक्षक प्रकाश मराबी, आबकारी आरक्षक अरविंद मिश्रा, सहेज सिंह धुर्वे, रघुवंश शुक्ला, गोपाल मराबी एवं योगेन्द्र जायसवाल राहनीय भूमिका रही है।


Post Top Ad

Pages