Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, August 22, 2020

कांग्रेस अध्यक्ष ने समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन



शहडोल। शहर के छोटो लोडिंग वाहनों के मालिक, ड्राइवर, और लेबर जो विगत कई वर्षों से मोहनराव तालाब के पास आपनी मालवाहक गाड़ियां खड़ी करते थे, जबकि खड़े करने का मकसद यह था की वहा से मार्केट पास मे है और भाडा आसानी से मिल जाता है और व्यपरियो को भी मालवाहन बुलाने मे कोई दिक्कत नहीं होती। जिले के थोक व्यापारी अपने सामानों को क्षेत्रो के कोने कोने में आसानी से भेज देते है जिससे व्यापारियों को व्यापार करने में काफी सहूलियत होती है अगर इन भाड़ा मालवाहक गाड़ियों को किसी अन्य स्थान में खड़ा किया जाएगा तो व्यापारियों का समय भी बर्बाद होगा और दिक्कतें भी आएंगी जबकि पिछले दो माह पूर्व पुलिस द्वारा वहा से माल वाहक वाहन को हटा दिया गया है। छोटे मालवाहक वाहन के मालिकों को एवं स्थानीय व्यापारियों को अब तक कठिनाइयों का सामान करना पड़ता है इसके अलावा छोटे मालवाहक वाहनों के परिवारों को जीवन यापन करने में कठिनाइयां आ रही हैं। जब इस बात की जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह को लगी तो इनके समस्या निदान के लिए कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग कि है कि मालवाहक गाड़ियों को उसी स्थान पर खड़े होने की अनुमति दी जाए जिससे जिले के व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े और छोटे मालवाहक परिवार का जीवन यापन भी आसानी से हो सके। कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री बहादुर ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख करते हुए कहा है कि मालवाहक गाड़ियां अगर किसी अन्य स्थान में खड़ी होती है तो यातायात विभाग के द्वारा उन पर कार्यवाही भी की जाती है जिससे छोटे मालवाहक वाहन के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह ज्ञापन देते समय यह भी अवगत कराया कि 5 महीने के लाकडाऊन की मार झेल रहे पिकप मालिक काफी परेशान है और माली हालत भी कुछ अच्छी नहीं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बहादुर ने यह भी बताया कि समस्या की जानकारी लगने के बाद तत्काल इस संबंध में शहडोल कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, मुख्य नगरपालिका अधिकारी से चर्चा किया गया। चर्चा के बाद आश्वासन मिला कि जल्द ही मालवाहक छोटे वाहनो को व्यवस्थित स्थान दिया जाएगा। 
श्री बहादुर ने यातायात पुलिस की कार्यवाही पर भी सवाल उठाए और कहां की शहर मे शाम के वक्त महंगी कार पुरे शहर मे अतिक्रमण कर सडक जाम करती नजर आती है मगर यातायात पुलिस व्यवस्था बनाने में असफल ही नजर आई यहां तक की आवागमन भी बाधित होने लगता है मगर पुलिस को मेन रोड से किनारे खड़े छोटे मालवाहक वाहन ही क्यो नजर आते है। ज्ञापन सौपते वक्त पिकप मालिक, सबी खान बंटी, मुन्ना गुप्ता, टीपू असलम, लल्लु गुप्ता, मुबारक, सिद्दीक खान, गोलु सिंह, शारदा प्रसाद, राकेश यादव, राहुल सोनी, धनंजय सेन, राकेश सिंह, विकाश एवं सभी ड्राइवर, और लेबर मौजुद रहे।

Post Top Ad

Pages