शहडोल। मनोज टीवीएस शो रूम के संभागीय डीलर मनोज गुप्ता के द्वारा अपने स्टाफ के साथ पौधारोपण किया गया। मनोज टीवीएस शोरूम के मालिक श्री गुप्ता के द्वारा व्यापारिक कार्य के साथ-साथ सामाजिक दायित्व का निर्वहन भी करते रहते हैं। श्री गुप्ता ने मनोज टीवीएस शोरूम स्टाफ व परिजनों के साथ मिलकर वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किए हैं। इस पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के फल-फूल व छायादार पौधों का रोपण किया गया। मनोज टीवीएस शोरूम के संचालक मनोज गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षों का होना नितांत आवश्यक है।अतः हमारे आसपास जो भी भूखंड खाली पड़ी है उनको हरा-भरा करने के लिए पौधे अवश्य लगाए।
आगे श्री गुप्ता ने कहां कि आज के परिवेश में प्रकृति का मानव द्वारा अत्यधिक दोहन किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप एक विकृत रूप सामने आ रहा है जिसमें संपूर्ण मानव जीवन अव्यवस्थित हो रहा है। मनोज टीवीएस के द्वारा आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित जीवन के लिए अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए शोरूम के डायरेक्टर राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, योगेश गुप्ता ने अपने परिजन माताजी श्रीमती बब्बी बाई, पारस गुप्ता, प्रखर गुप्ता, अक्षत गुप्ता, अमित गुप्ता व शोरूम स्टाफ के सेल्स टीम, सर्विस टीम, स्पेयर्स पार्ट्स टीम व फाइनेंस टीम के साथ यह पौधारोपण न्यू बस स्टैंड के पीछे एवं नरसरहा के समीप वृहद रूप में किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के आम, जामुन, नीम, अमरूद, कटहल, समी, बरगद सहित अन्य फल-फूलदार पौधों का रोपण किया गया। 

पौधरोपण के उपरांत मनोज गुप्ता ने कहा कि रोपित किए गए सभी पौधों को संरक्षित किया जाएगा। उन्होंने सभी से सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कर पौधों को संरक्षित करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह बड़ा ही पुण्य का कार्य है। अतः प्रकृति की रक्षा में सभी योगदान अपना योगदान दें।


