बीरेंद्र सिंह अनूपपुर। सेवा भारती अनूपपुर के द्वारा संघ नगर संचालक एवं सेवा भारती अध्यक्ष, भारत विकास परिषद शाखा संरक्षक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के संरक्षक विवेक बियानी के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर छाया एवं फलदार वृक्षों का रोपण तुलसी कॉलेज के सामने तिपान नदी के बगल से सब स्टेशन तक वृहद वृक्षारोपण किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित सदस्य डॉ शिव कुमार गुप्ता, बीरेंद्र सिंह, दिलीप शर्मा, सुधीर दुबे, गणेश पटेल, राजू दाहिया आदि सदस्य ने इस शुभ अवसर पर अपना सेवा भाव से योगदान दिए।

