Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, July 3, 2020

भाजपा के मंत्रिमंडल में वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों की गई उपेक्षा?


शहडोल। जिला कांग्रेस कमेटी के युवा नेता एज़ाज़ खान ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जिस तरह से मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, उससे यह संभावना प्रतीत हो रहा कि यह सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से अपने वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व मंत्रियो की अनदेखी करके उन्हें मंत्री पद से नवाजा है जो कुछ ही वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी के वही नेताओ और मंत्रियो के विपक्ष में हो कर सरकार का और उनके नेताओ का विरोध करते थे, कुछ मंत्री तो पूर्व की कमलनाथ सरकार में भी मंत्री ही थे, अफसोस इस बात का है कि जिन वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्री ने पार्टी के लिए अपना जीवन भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा में व्यतीत कर दिए आज वो पार्टी में किनारे नजर आ रहे है। भाजपा ने जिस तरह से सरकार बनाई, उसी तरह में मंत्री पद का भी गठन किया गया। श्री खान विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया है कि शहडोल जिले पूर्व राज्य मंत्री, विधायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता जय सिंह मरावी को भी शिवराज सरकार ने अपनी सरकार में अनदेखा कर दिया है, उनके साथ-साथ ऐसे ही प्रदेश की कई नेता और मंत्रियों को भी भाजपा में अनदेखा किया गया है, जिसका अंजाम कुछ महीने में ही मध्य प्रदेश के उप चुनाव में भाजपा के उन्ही नेता और मंत्रियो के द्वारा देखने को मिल सकता है जिनकी भारतीय जनता पार्टी ने उपेक्षा की है।

Post Top Ad

Pages