भाजपा सरकार के 100 दिन पूरा होने पर मनाया कला दिवस
शहडोल। प्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देश जिला काँग्रेस कमेटी के आव्हान पर एवं समस्त ब्लाक कमेटी के तत्वधान में भाजपा के असंवेधानिक सरकार के 100 दिन पूरा होने के खिलाफ काला दिवस मनाया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
साथ ही केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश के सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया।
इस दौरन समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी महिला कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठ ओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे जिनके द्वारा प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरा होने को काला दिवस के रूप में मनाया गया साथ ही महंगाई एवं पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि को लेकर भी विरोध जताया गया इस दौरान कलेक्टर के कलेक्ट्रेट के सामने पुतला दहन कर कांग्रेस जनों द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन एसडीएम सोहागपुर को सौंपा।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कटारे, नीरज द्विवेदी, नगर पालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,जिला कांग्रेस प्रवक्ता हुसैन अली, सोहागपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश सोंधिया, सुफियान खान, जिला कांग्रेस महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी शिव शंकर शुक्ला, प्रवक्ता हुसैन अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविन्द्र तिवारी, अजय अवस्थी, अनुज मिश्रा, सबी खान बंटी, रामनरेश, सोनू मिहानी, रामनरेश तिवारी, प्रलय भारती, राकेश द्विवेदी, शिवम तिवारी, आनंद बहादुर सिंह, सीमा सिंह, शिंपी अग्रवाल, संध्या सिंह, शाहीन बेगम, सौरभ सिंह मनु, इशांत सिंह, हेमंत शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, विद्याभूषण द्विवेदी, साकिर फारुकी, शेख आबिद, प्रमोद जैन, तपसीदा खान, निशान्त जोशी, प्रलय भारती, राजेंद्र गुप्ता, गोविंद साहू, पूर्व विधायक कमला सिंह, सौरभ सिंह, मनु अंकित सिंह, हेमंत शर्मा, इशांत सिंह, शैलेंद्र सिंह, तपसीदा बेगम आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे

