शहडोल। जिला महिला समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल परिसर में गत दिवस पौधरोपण किया गया। वृक्षारोपण के दौरान जिला महिला समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू शुक्ला एवं लायनेस क्लब शहडोल के सदस्यों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के दौरान संकल्प लिया गया कि हम भारत के नागरिक होने के नाते हर नागरिक अपने लिए तथा अपने राष्ट्र के लिए वृक्षारोपण करेगें साथ ही बताया गया कि वृक्षारोपण से ही पृथ्वी पर सुख चैन है इसे लगाओ जीवन का यह महत्वपूर्ण संदेश है। आज हम एक जिम्मेदार देशवासी है तथा वृक्षों की महत्त को हमे समझना चाहिए। वन देश की समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। इसी उद्देश्य के साथ जिला महिला समिति तथा लायनेस क्लब के सदस्यों ने वृक्षारोपण किया और प्रत्येक को समझाते हुए इसी तरह भविष्य में वृक्षारोपण करते रहने का संकल्प लिया गया। वृक्षारोपण के दौरान में श्रीमती संगीता दुबे, सचिव जिला महिला समिति शहडोल, नायलेस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शुक्ला, सदस्य सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।
Post Top Ad
Monday, July 6, 2020
Home
Unlabelled
जिला महिला समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण
