Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, June 12, 2020

कलेक्टर ने 4 कोरोना मरीजो के स्वस्थ्य होने पर दी विदाई


शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने आज मेडिकल काॅलेज पहॅुचकर कोरोना वायरस से संक्रमित 4 व्यक्तियों के स्वस्थ्य हो जाने पर उन्हें मेडिकल काॅलेज से पुष्प छिड़कर उनके घर शासकीय वाहन से सकुषल पहॅुचाने हेतु विदा कराया। इस मौके अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल डाॅ0 मिलिन्द षिरालकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिमा एस. मैथ्यू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, डाॅ0 आकाष रंजन सिंह, डाॅ0 अंषुमान सोनारे सहित काफी संख्या मंे चिकित्सकीय अमला उपस्थित था।
जिन कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को सकुषल स्वस्थ्य होने पर उनके घर वापस भेजा गया उनमंे भान सिंह उम्र 39 ग्राम गोडारू तहसील गोहपारू तथा पे्रम सिंह उम्र 28 वर्ष, धरम सिंह उम्र 30 वर्ष तथा धनपत सिंह उम्र 28 निवासी ग्राम ककरहाई तहसील सोहागपुर के है। कलेक्टर डाॅ0 सिंह ने उन्हें विदा करते समय उनके स्वास्थ्य के बारे मंे जानकारी ली तथा उनके दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि अपने स्वास्थ्य के बारे मंे सर्तक रहें तथा सोषल डिस्टेसिंग, मास्क एवं बार साबुन से हाथ धोने की आदत अमल मंे लाएॅ। वहाॅ उपस्थित सभी लोगो ने तालियों की गडगडाहट के साथ प्रषन्न मुद्रा मंे विदाई दी। कोरोना संक्रमण से मुक्त व्यक्तियों ने कलेक्टर, मेडिकल काॅलेज के डाॅक्टरों सहित सभी चिकित्सकीय अमले के द्वारा बेहतर सेवा-भाव से दवा उपलब्ध कराने एवं अच्छे व्यौहार करने के लिए सभी को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।


Post Top Ad

Pages