जे0 रहमान, धनपुरी। कोरोना वायरस (कोविड-19) वायरस के संक्रमण कंे रोकथाम के लियें शहडोल कलेक्टर डाॅ सतेन्द्र सिंह के आदेशनुसार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी के निर्देशानुसार आवश्यक तैयारियाॅ के अनुक्रम में दिनांक-05.04.2020 को निकाय द्वारा स्प्रे पम्प 08 नग के माध्यम सें सोडियम हाईपोक्लोराइड से सेनेटाईजेंसन का कार्य निकाय क्षेत्र के वार्ड क्र0-01,10,11,14,15,16,17,20 के सम्पूर्ण वार्ड में सेनेटाइज किया जाकर स्वास्थ की ओर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लियंें आइसोलेसन हेतु सामुदायिक भवन वार्ड क्र0-17 मेें 5 बिस्तरो की अपडेट व्यवस्था की गयी है इसी प्रकार वार्ड क्र0-1 कालेज भवन का अडिटोरियम, वार्ड क्र0-02 इण्डोर स्टेडियम ,वार्ड क्र0-03 यज्ञ स्थल सामुदायिक भवन, वार्ड क्र0-07 अमराडन्डी सामुदाकि भवन एवं आगनबाड़ी, वार्ड क्र0-20 झिरिया सामुदायिक भवन एवं वार्ड क्र0-23 में स्थित चीप हाउस मंें स्थित सामुदायिक भवन में 200 व्यक्तियो की व्यवस्था की गयी। 333 व्यक्ति बाहर से आये चिन्हित हुऐं है उनकी एवं उनके परिवार की स्क्रीनिंग स्वास्थ विभाग द्वारा की जा चुकी है। कोई भी व्यक्ति संक्रमित नही पाया गया है। ऐसे चिन्हित व्यक्तियो के स्वास्थ के बारे में निरंतर जानकारी भी विभिन्न माध्यमो से ली जा रही है। निकाय क्षेत्र में बाहर से आकर रूके हुये श्रमिकोध्फेरीवाले, भिक्षुक, दिव्यांग, गरीब मजदूर वर्ग के लोगो को 300 लोगो को पका भोजन के पैकिट वितरित कियें गयें। तथा 30 लोगो को निकाय निधि से कच्चा राशन तथा 32 गरीब परिवारो को 15 किलों प्रति परिवार के मान से खाद्यान पर्ची का वितरण कोटेदारो के माध्यम सें राशन दिलाये जाने हेतु जारी की गयी है। नगर के वार्ड क्र0-1 से 24 तक में दिनाॅक-05.04.2020 को 0.5 टन कीटनाशक पाउडर एवं 100 लीटर कीटनाशक द्रव से सेनेटाईजेसन कराया गया है।
होम्योपैथिक से बटी संषमनी गोली
होम्योपैथिक अस्पाताल धनपुरी से कोरोना से बचाव हेतु संषमनी बटी गोली एवं त्रिकटु चूर्ण निकाय क्षेत्र मे बाहर आने वाले लोगो को वितरण हेतु प्रदाय किया गया है उक्त दवा का वितरण का कार्य नगरपलिका कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।
कलेक्टर के निर्देश का नगर में शत-प्रतिशत हुआ पालन
धनपुरी नगर में कलेक्टर के निर्देशानुसार 5 अप्रैल को प्रातः से रात्रि 12 बजे तक के लियें संपूर्ण शहडोल जिले में कफयू दिवस घोषित किया गया है। जिसका पालन निकाय क्षेत्र के आम नागरिको द्वारा शत-प्रतिशत किया गया है। नगर मे सभी व्यवपारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, सड़को पर कफ्र्यू के दौरान सन्नाटा छाया रहा। शासन के निर्देशानुसार धनपुरी के निवासी कफ्र्यू का पालन प्रारंभ से ही किया जा रहा है।
सीएमओ ने की नगर के जनता से अपील, कर रहे पालन
प्रधानमंत्री की ओर सें की गई अपील अनुसार दिनांक 5 अपै्रल (रविवार) की रात्रि 9 बजें अपने-अपने घरो की लाईट 9 मिनट केे लियें बंद कर 9 दीपक या मांेमबत्ती जलायें या टार्च जलायें जाने के संबंध में पूरे नगर मे मुनादी कराई गई और पूरें नगर में लाकडाउन कफ्र्यू का पालन करने हेतु नगर लोगो से नगर पालिका के सीएमओ ने अपील की है जिसका पालन होते दिखाई भी दे रहा है।

