Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Wednesday, June 17, 2020

प्रवासी श्रमिको को प्राथमिकता के साथ रोजगार मुहैया कराये- कमिश्नर

रेडी-टू-इट कार्यक्रम के तहत दिये जा रहे पोषण आहार की गुणवत्ता की सतत् निगरानी रखें-कमिश्नर

शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग नरेश पाल ने प्रवासी श्रमिकों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ रोजगार मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि निर्माण विभागों के अधिकारी, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी जहां श्रमिकों की आवश्यकता रहती है ऐसे संबंधित विभाग के अधिकारी प्रवासी मजदूरों की सूची जनपद पंचायतों से लेकर प्रवासी श्रमिकों के कौशल के अनुसार प्रवासी श्रमिकों केा रोजगार मुहैया कराएॅ। कमिश्नर शहडोल संभाग नरेश पाल ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं अन्य विभागीय अधिकारियांे की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। कमिश्नर ने निर्देष दिए कि कुशल प्रवासी श्रमिकों को टेªक्टर ड्राइवर, हार्वेंस्टिंग के संचालन, टेªक्टर रिपेयरिंग, बायोगैस टैंक बनाने के लिए मिस्त्री तैयार करने के लिए प्रवासी श्रमिकों को प्रशिक्षण दें तथा प्रशिक्षण के उपरांत कुशल प्रवासी श्रमिकांे को कार्य भी मुहैया कराएॅ। कमिश्नर ने प्रवासी श्रमिकों को वृक्षारोपण के लिए पौधे तैयार करने के कार्य में भी संलग्न किया जाए। बैठक में कमिश्नर ने आजीविका मिशन द्वारा शहडोल संभाग मंे प्रवासी श्रमिकों को स्वरोजगार से जोड़ने की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कहा कि शहडोल संभाग के सभी जिलेां में प्रवासी श्रमिकों को चिन्हित कर उन्हंे स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जाए तथा प्रवासी श्रमिकों को स्वरोजगार मुहैया कराया जाए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि आजीविका मिशन प्रवासी श्रमिकों को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने की कार्यवाही 30 जून 2020 तक पूर्ण करें तथा उन्हें स्व-रोजगार से जोड़े। कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए तथा प्रवासी श्रमिकांे को प्राथमिकता के साथ रोजगार से जोड़ा जाए। बैठक में कमिश्नर ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि स्व-सहायता समूहो द्वारा आॅगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों को दिये जा रहे रेडी-टू-इट पोषण आहार उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अधिकारी, कर्मचारी एवं जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी समय-समय पर रेडी-टू-इट पोषण आहार का निरीक्षण करें। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा कि रेडी-टू-इट के तहत दिया जा रहा पोषण आहार उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए। कमिश्नर ने अधूरे आॅगनवाड़ी भवनों का निर्माण भी प्राथमिकता के साथ  पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक मंे कमिश्नर  द्वारा साझा चूल्हा कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जायसवाल, उपायुक्त राजस्व दिलीप पंाण्डेय, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास बी.एल. प्रजापति, संयुक्त संचालक शिक्षा सुखदेव मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Post Top Ad

Pages