शहडोल। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिन्दुरी मे थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने रक्षा समिति की बैठक ली जिसमें जनपद सदस्य श्रीमती पटेल, बीट प्रभारी महिपाल नामदेव, अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, अशोक पटेल, उपसरपंच की उपस्थिति मे बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सबसे पहले गांव सम्बंधित जानकारी ली गई और उसके बाद थाना प्रभारी राजेशचंद्र मिश्रा एंव उपस्थित जनो के द्वारा कैसे गांव को स्वच्छ रखने एवं कोविड 19 के बारे मे जानकारी भी जानकारी दी गई जिससे इस लाइलाज बीमारी से बचा जा सके। इसके अलावा थाना प्रभारी ने गांव को किस तरह नशा मुक्त करना है सलाह दी, सभी ने बात सुनी और उस पर अमल करने की शपथ लिए।
