Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, June 18, 2020

तड़पते तड़पते मरीज ने तोड़ा दम

जिला चिकित्सालय में उपचार के अभाव में हुई मौत


परिजनों ने एसडीएम से की शिकायत, जांच कर दोषी चिकित्सको के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग



शहडोल। संभाग के सबसे बड़े शासकीय जिला चिकित्सालय में उपचार के अभाव में बुधवार शाम एक मरीज ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों द्वारा अस्पताल परिसर में चिकित्सकों की लापरवाही पर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करते हुए एसडीएम सोहागपुर को लिखित शिकायत सौंपी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक नसीरुद्दीन 45 निवासी चीपहाउस थाना अमलाई को अचानक सीने में दर्द होने के बाद उनकी पत्नी नगीना बेगम व परिजन बुधवार शाम जिला चिकित्सालय लेकर पहुचे। जहां उस समय ड्यूटी पर मेडिकल कालेज के डॉक्टर सौरभ ड्यूटी पर तैनात थे। लेकिन उन्होंने मरीज को देखने की जहमत नही उठाई ।इस बीच मरीज की तबियत  लगातार बिगड़ती जा रही थी। परिजनों द्वारा बार बार डॉक्टर सौरभ के सामने गिड़गिड़ाने के बाद भी उन्होंने मरीज को हाथ लगाना भी जरूरी नही समझा और मेडिकल स्पेशलिस्ट को काल करा देने की बात कह अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिये। घण्टो बाद डॉक्टर वसीम खान अस्पताल पहुचे और वह भी दूर से मरीज को देख चलते बने। मृतक की पत्नी व परिजन बार बार यह कहते रहे कि इनकी हालत गंभीर होती जा रही है। आप आईसीयू में भर्ती कर ऑक्सीजन लगवा दीजिए लेकिन इन चिकित्सको के कान में जू तक नही रेंगी। अंततः लगभग तीन घण्टे तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद नसीरुद्दीन की मौत हो गयी। 

दर्ज हो हत्या का मामला

परिजनो द्वारा इस लापरवाही पर उक्त दोनों चिकित्सक डॉक्टर सौरभ सिंह परिहार व डॉक्टर वसीम खान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करते हुए सोहागपुर एसडीएम को एक लिखित शिकायत सौंपी है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि दोषी चिकित्सको के खिलाफ कानूनी कार्यवाही नही की जाती है तो वह न्यायालय की शरण लेंगे।

दोषियो को सजा नही मिली तो होगा आंदोलन

शहडोल कांग्रेस आइटी सेल अध्यक्ष सबी खान बंटी ने अरोप लगाते हुए कहाकि फिर शुरू हुआ शहडोल जिला हस्पिटल मे लापरवाही का दौर कुछ माह पुर्व जिन अधिकारीयो को 6 बच्चो की मुत्यु पर गंभीरता दिखाते हुए कांग्रेस सरकार ने पद मुक्त कर दिया था उन्हे फिर पद देना दुर्भाग्य पुण है। सबी खान बंटी के आगे कहा अगर इस घटना मे दोषियो को सजा नही मिली तो आंदोलन करने से भी पीछे नही हटेगे और मांग कि है कि डाक्टर परिहार और डॉक्टर वसीम पर जांच कर दोषी पाये जाने पर कठोर कार्यवाही हो। 

Post Top Ad

Pages