Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, March 25, 2020

अंजुमन जामा मस्जिद शहडोल के सदर ने की आवाम से गुजारिश

मस्जिद में इमाम व मोअज्जिन ही करेंगे नमाज अदा 



जे0 रहमान, शहडोल। इन दिनों जो पूरे देश में हालात हैं उन हालातों को देखते हुए शहडोल वक्फ अंजुमन जामा मस्जिद के सदर ने आवाम से गुजारिश करते हुए कहां है कि जामा मस्जिद शहडोल में इमाम और मोज्जिन ही नमाज अदा करेंगे। जामा मस्जिद  शहडोल सदर ने कहां कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जहां हर तरह की कोशिश किए जा रहे हैं, वहीं वक्फ अंजुमन जामा मस्जिद कमेटी शहडोल ने हालात को देखते हुए यह फैसला लिया है कि मस्जिदों में तय समय पर सिर्फ इमाम और मोअज्जिन ही नमाज अदा करेंगे। कमेटी ने साथ ही यह गुजारिश भी की है कि मुकामी हजरात अपने-अपने घरों में रहकर ही नमाज पढ़ें और कोरोना वायरस से बचने व लोगों की सलामती के लिए परवरदिगार से दुआ करें। कमेटी ने  गुजारिश की है, कि बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले और लॉक डाउन का पूरी तरह से अमल करें। शासन के किए गए लॉक डाउन पर अमल करने से हमारी और तमाम इंसान की इस कोरोना वायरस (कोविड-19) से हिफाजत हो सकेगी।

Post Top Ad

Pages