Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Thursday, March 26, 2020

लाॅक डाउन का उल्लंघन करने वाले दो आरोपियो पर अपराध पंजीबद्ध


जे रहमन,  शहडोल। शहडोल पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिमा एस मैथ्यू के दिशा निर्देश में हुई कार्यवाही, जबकि लॉक डाउन होने के बाद शासन द्वारा जनमानस को बार-बार जागरूक कराया जा रहा है मगर इस जागरूकता अभियान के बाद भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सड़कों पर निकल रहे हैं जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा सख्ती से कार्यवाही कर रही है ताकि इस महामारी बीमारी कोरोना से बचाव हो सके। थाना ब्योहारी क्षेत्रांतर्गत 25 मार्च की रात 8 बजे आरोपी प्रकाश सिंह बघेल पिता गजेन्द्र सिंह बघेल निवासी टंकी तिराहा ब्योहारी बिना नम्बर की टीव्हीएस रेडान मोटर सायकल मेें अनावश्यक घूमता हुआ पाया गया। पुलिस ने जब मोटर सायकल के दस्तावजे मांगे तो पेश नहीं किया। आरोपी प्रकाश सिंह बघेल द्वारा लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर ब्योहारी पुलिस द्वारा धारा 188 भादवि एवं 3/181,146/196,129/177 मोटर व्हीकल एक्ट का अपराध कायम कर कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार संदीप शुक्ला उर्फ बेटू शुक्ला पिता प्रदीप शुक्ला के द्वारा बिना नंबर की मोटर साइकिल अनावश्यक घुमने पर पुलिस ने धारा 188 भादवि एवं 3/181,146/196,129/177 मोटर व्हीकल एक्ट का अपराध कायम कर कार्यवाही की है।   

Post Top Ad

Pages