Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Wednesday, March 25, 2020

माफियाओं की विरूद्ध पुलिस बड़ी कार्यवाही


जे0 रहमान, शहडोल। थाना गोहपारू में माफियाओं की खिलाफ पुलिस बड़ी कार्यवाही की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में पता चला है कि थाना गोहपारु प्रभारी परि.उप पुलिस अधीक्षक सोनाली गुप्ता ने दिनांक 24 मार्च को थाना क्षेत्र के मंदिरो का जायजा एवं थाना क्षेत्र पेट्रोलिंग कस्वा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुयी कि खन्नौधी हनुमान तलाब हाई स्केण्ड्री स्कूल के पीछे पोकलेन मशीन से अबैध मिट्टी की खुदाई कर डम्फरों से रोड के निर्माण कार्य के लिये ढलाई कर रहे है जिसकी सूचना की तस्दीक हेतु खन्नौधी हनुमान तालाब हायर सेकेण्ड्री स्कूल के पीछे पहुचे देखे कि पोकलेन मशीन एवं तीन हाईवा वाहन एम.पी.18 जी.ए.6928 व वाहन क्र.एम.पी.19 एच.ए.1758 एवं वाहन क्र.एम.पी.18 जी.ए.0699 खड़े थे। वाहन के कुछ दूर पर मिट्टी की खोदाई पोकलेन मशीन से की गई थी जो वाहन चालको द्वारा धारा 144 लोक सेवक द्वारा सम्यक रूप से प्रख्यापित लाक डाउन के आदेश की अवहेलना की जा रही थी वाहन क्र.एम.पी.18 जी.ए.6928 के चालक लाला यादव पिता डब्ल्यू यादव उम्र 30 वर्ष एवं वाहन क्र.एम.पी.19 एच.ए.1758 का चालक भाईलाल यादव पिता रामप्रताप यादव उम्र 29 वर्ष दोनो निवासी धुरवार थाना सोहागपुर, वाहन क्र.एम.पी.18 जी.ए.0699 का चालक मुकेश यादव पिता गनपत प्रसाद यादव उम्र 24 वर्ष नि.करपा थाना बेनीवारी जिला अनूपपुर तथा पाकलेन चालक दीपक नायक पिता प्रेमा नायक उम्र 19 वर्ष नि.पटासी थाना सोहागपुर के विरूद्ध अबैध मिट्टी का परिवहन रोड निर्माण करने के लिये बिना अनुमति के उत्खन्न किया गया जो उक्त वाहन चालक आरोपी भाईलाल यादव एवं लाला यादव, मुकेश यादव एंव दीपक नायक का कृत्य धारा 188,34 ताहि.एवं मध्य प्रदेश गौड़ खनिज अधिनियम 1996 की धारा 53 पाये जाने से अपराध क्रमांक 97/20 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया उक्त वाहन चालकों द्वारा पूछताछ पर बताया कि वाहनों का मालिक शेखर मिश्रा उर्फ डब्बू महाराज नि.हर्रा थाना सोहागपुर जिला शहडोल का होना बताये हैं। थाना प्रभारी गोहपारू सोनाली गुप्ता,उप निरी. अमर बरकडे, सउनि नागेन्द्र प्रताप सिंह, प्र.आर. देवेन्द्र सिंह आर.आलोक सिंह, सत्यनारायण पाण्डेय, दीपक रावत, रामकृष्ण सोनवानी, सुरजीत सिंह जाट, रोहित कुमार, रंजन राय की सराहनीय एंव महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post Top Ad

Pages