Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, March 24, 2020

कोरोना वायरस नियंत्रण एवं बचाव के लिए नया प्रयोग, कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव-सीएमओ श्रीवास्तव


जे0 रहमान, शहडोल। कोरोना वायरस जैसी संक्रमण बीमारी रोकने के लिए शासन प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है इस महामारी बीमारी से आमजन को बचाया जा सके। शहडोल नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी अजय श्रीवास्तव के द्वारा कीटनाशक दवाई छिड़काव के लिए एक नया प्रयोग किया गया है। यह प्रयोग नगर के पुराने रेस्क्यू ऑपरेशन वाली मिनी फायर ब्रिगेड में कीटनाशक दवाइयों को डालकर नगर के विभिन्न वार्डो के नालियों में कराया जा रहा है। इस तरह कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने से कम समय में तेजगति के साथ कार्य होता है। इसके अलावा नगर पालिका का कोरोना वायरस के लिए कंट्रोल रूम नए बस स्टैंड में खोला गया है। श्री श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना वायरस के लिए खोले गए कंट्रोल रूम में 3 शिफ्ट में कर्मचारी कार्य पर रहेंगे। श्री श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि नगर पालिका से संबंधित कार्यों के लिए उपस्थित कर्मचारी रहकर अपना सहयोग देंगे।

Post Top Ad

Pages