जे0 रहमान, शहडोल। देश में कोरोना वायरस के फलस्वरूप केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा सभी महानगरो एवं शहरो को लाॅक डाउन किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे शहडोल जिले में कलेक्टर सतेंद्र सिंह द्वारा 26 मार्च तक लाॅक डाउन किया गया है। कलेक्टर सतेंद्र सिंह के निर्देषानुसार नगर पालिका धनपुरी द्वारा कोरोना वायरस के सक्रमण केे बचाव हेतु पूरे क्षेत्र में विषेष साफ सफाई कराई जा रही हैं एवं कीटनाषको का छिड़काव कराया जा रहा है। प्रमुख चैराहो एवं सार्वजनिक स्थलो पर 30 नग फलैक्स बैनर लगाये गये है नगर में पम्पलेट का वितरण कराया जा रहा है। पूरे नगर में ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा दो आटो के माध्यम से आम नागरिको को कोरोना वायरस से सावधानी बरतने के निर्देशो का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। निकाय के घर-घर से कचड़ा संग्रहण के 6 वाहनो के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। नगरीय हाट बाजारो एवं समस्त सब्जी मंडियो मे शोसल डिस्टेसिंग मापदण्डो का पालन करते हुऐ यहाॅ आने वाले नागरिको के मध्य न्यूनतम 01 मीटर की दूरी रखी जाना सुनिश्चित करें। नगर पालिका के कर्मचारियो एवं सफाई संरक्षको को मास्क हैण्ड ग्लबस साबुन का वितरण किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी द्वारा समस्त कार्यो को अपने देखरेख मे संपादित कराया जा रहा है। एवं लाॅक डाउन को देखते हुऐ निकाय द्वारा रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था कराई जा रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकरी रविकरण त्रिपाठी ने सभी कर्मचारियो एवं नागरिको से अपील की है कि छीकने, खासने, टायलेट आदि के पष्चात् साबुन एवं पानी से हाथ धोये। छीकते व खासते समय नाक एवं मुॅह को रूमाल, टीसू पेपर या कोहनी से ढक कर रखें। खासी जुकाम या बुखार से पीडित व्यक्ति से कम से कम 01 मीटर की दूरी बनायें रखें। खासी, जुकाम, बुखार या साॅस लेने में तकलीफ की दषा में तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। बुखार सर्दी खासी जुकाम की दषा मंें यात्रा न करें। मास्क का उपयोग करें। और अपने आस पास साफ-सफाई का विषेष ध्यान रखें। हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते करें ताकि सक्रमण न हो। मास्क एवं संेनेटाईजर विक्रेताओ से भी अपील की गयी है कि उचित दर पर मास्क व सेनेटाईजर विक्रय कर देष की इस आपदा की घड़ी मे अपना सहयोग प्रदान करें।
Post Top Ad
Your Ad Spot
Tuesday, March 24, 2020
Home
Unlabelled
नोवल कोरोना वायरस से बचाव हेतु किये जा रहे विषेष प्रयास
नोवल कोरोना वायरस से बचाव हेतु किये जा रहे विषेष प्रयास
Share This
About विराट न्यूज़
