जे रहमान शहडोल। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती
उर्मिला कटारे ने नगर पालिका द्वारा बनाए गए नए बस स्टैंड कंट्रोल रूम में
जाकर अधिकारियों को शहर में कीटनाशक के छिड़काव के लिए निर्देश दिये है। इसके साथ ही नगर पालिका सीएमओ अजय श्रीवास्तव से
इस संबंध में चर्चा और स्वच्छता प्रभारी मोतीलाल सिंह को निर्देशित किये है कि सभी
वार्डों में मैनुअल कीटनाशक छिड़काव मशीन के द्वारा पूरे शहर में करवाया जाए। स्वच्छता कर्मियों को डेटॉल
सोप हाथ धुलाई के लिए भी वितरित करने का निर्देश दिया गया है। श्रीमती कटारे ने शहर का
भ्रमण करके सफाई व्यवस्था को भी देखी और जहां कर्मचारी उनको मास्क लगाए हुए नहीं
दिखे सफाई कर्मियों को रोककर सलाह दी की मास्क लगाए। सब्जी मंडी एरिया में जनता
का ज्यादा इकट्ठा होने पर उनसे विनम्रता के साथ सभी से निवेदन भी किये और मास्क,
रुमाल लगाने की सलाह देकर सहयोग के लिए अपील की है। श्रीमती कटारे ने यह भी
निवेदन कर कहा की सैनिटाइजर का यूज़ करें और 1 मीटर की दूरी बना कर रहे और अपनी जरूरत का सामान लेकर अपने
अपने घर चले जाएं। कोरोना नामक महामारी बिना आहट के कब किस के अंदर प्रवेश कर
जाए कोई नहीं जानता, इसलिए अपनी सुरक्षा अपने हाथों से करें, एक व्यक्ति कई को
संक्रमित कर सकता है, लेकिन एक व्यक्ति अपना बचाव करके पूरे देश को, पूरे राष्ट्र
को, पूरे विश्व को सचेत और सुरक्षित कर सकता है। इस महामारी को मजाक के रूप
में ना ले, अत्यधिक विषम परिस्थिति होने पर कृपया नगर पालिका सेवा में संपर्क करें
एवं नगर की जनता मुझसे भी संपर्क कर सकते है।
Post Top Ad
Your Ad Spot
Tuesday, March 24, 2020
Home
Unlabelled
नपा अध्यक्ष ने नगर का लिया जायजा, बिमारी से बचाव के लिए आमजन से की अपील
नपा अध्यक्ष ने नगर का लिया जायजा, बिमारी से बचाव के लिए आमजन से की अपील
Share This
About विराट न्यूज़
