Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Saturday, March 21, 2020

आज 22 को यत्री बस का संचालन रहेगा बंद-श्री भदोरिया


जे0 रहमान शहडोल। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शहडोल के द्वारा बस यूनियन अध्यक्ष, सचिव, समस्त बस संचालकों को आदेश के साथ यह अपील की गई है कि रविवार 22 तारीख को सभी यत्री बस का संचालन बंद रहेगा। शहडोल क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आंशूतोष भदोरिया ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि देश भर में इन दिनों कोरोना वायरस से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए अन्तर्राज्यीय बस परिवहन सेवा को स्थगित रखने के संबंध में कार्यालय परिवहन आयुक्त म.प्र. ग्वालियर के आदेशानुसार रविवार 22 मार्च को समस्त यात्री बसों के संचालन को यात्री बसों बंद करने का आदेश जारी किया गया है। परिवहन अधिकारी आंशूतोष भदोरिया ने आगे बताया कि नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रभाव म.प्र. राज्य के कई सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रकाश में आया है जिसमें मुख्य रुप से महाराष्ट्र राज्य कोरोना वायरस से प्रभावित है, अतः संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम हेतु शहडोल जिले से नागपुर, प्रयागराज, लखनऊ, बनारस आदि अन्तर्राज्यीय अनुज्ञाओं एवं अखिल भारतीय पर्यटक अनुज्ञाओं से आच्छादित समस्त यात्री बसों की संचालन तत्काल प्रभाव से बंद किया जाता है। यदि ऐसी कोई भी यात्री बस संचालित पाई जाती है तो नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Post Top Ad

Pages