Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, March 23, 2020

जनता कर्फ्यू में शहडोल का जनमानस पूरी तरह से रहा सजग


गोपालदास बंसल, शहडोल। वैश्विक संकट कोरोना वायरल के संक्रमण के मद्देनजर सजगता और सतर्कता बरतने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की लोगों से अपील किए थे। जनता कर्फ्यू के तहत रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने के साथ ही शाम को 5 बजे अपने घर एवं बालकनी से तालीयां, थाली और घण्टी बजाने समाज के हर वर्ग ने अपना भरपूर सहयोग दिया, यहां तक कि अपने माता-पिता के साथ बच्चे भी थाली पीठते, घंटी तथा शंख बजाते नजर आए।

जनता ने दिल खोलकर किया समर्थन 

जनता कर्फ्यू को लेकर शहडोल संभाग के तीनों जिलों का जनमानस भी पूरी तरह से तैयार दिखा। हालांकि रविवार के दिन वैसे भी बाजार बंद रहता है। लेकिन फिर भी व्यापारिक संगठनों ने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने अपने प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से बंद रखकर घरों में मौजूद रहें।

दुसरे दिन भी रहा सन्नाटा

आज के जनता कर्फ्यू में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार में सन्नाटा छाया रहा, जहां रेलवे स्टेशन में करीब दो दर्जन ट्रेनों की आवाजाही होती है वहां कुल मिलाकर छह-सात ट्रेनों की आवाजाही हुई, वह भी उनकी जो अपने गंतव्य से चल चुकी थी।

खुली रही शराब दुकानें

लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के कोरोना वायरस को लेकर किए गए आवाहन के चलते लागू किया गया जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल रहा, यहां तक कि आमजन चाय पानी के लिए भी तरस गए, परंतु संभाग के तीनों जिलों की शराब दुकानें यथावत खुली रही। इस बात को लेकर लोगों ने कुछ कटाक्ष भी किए, परंतु विभाग के मुखिया जिला आबकारी अधिकारी श्री राजौरे से जब इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया की जब हमारे अधिकारी कोई आदेश देंगे तभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। शराब दुकान शासन के राजस्व का एक अहम जरिया है।

जिले की सीमाएं लॉक डाउन

कोरोना वायरल को लेकर प्रशासन द्वारा जिले की सीमाएं लांग डाउन की गई।

आधी रात को भी घुमा प्रशासनिक अमला

जनता कर्फ्यू के शत प्रतिशत पालन हेतु कलेक्टर सतेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने शनिवार की आधीरात से लेकर रविवार की देर शाम तथा सोमवार को भी प्रशासनिक अमले के साथ शहर की सड़कों पर घूमे। प्रशासन की सजगता के चलते कहीं से भी कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला, इस बात को भी कहा जा सकता है कि जिले की जनता ने जनता कर्फ्यू का खुले दिल से समर्थन किया।

अप्रिय स्थिति का सामना

सोमवार को जिला अस्पताल में कुछ अप्रिय स्थिति सामने आई। इस बात का पता चलते ही जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर सतेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला, एसडीएम, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, तहसीलदार आदि के साथ तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को समझाया, उनकी समझाइश के चलते स्थिति सामान्य हो गई।

बीएमओ बुढार को लगाई फटकार

कलेक्टर सतेंद्र सिंह द्वारा जिले की विभिन्न अस्पतालों सहित जब बुढार अस्पताल का निरीक्षण किया तो वहां व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर बीएमओ डॉक्टर सचिन कारखुर को जमकर फटकार लगाई। श्री सिंह ने साफ तौर पर समझाया कि किसी भी हालत में करोना वायरस को लेकर लापरवाही न की जाए, किसी भी मरीज को कोई तकलीफ न हो अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सभी की सहभागिता जरूरी

वैश्विक समस्या कोरोना वायरल को लेकर कलेक्टर सतेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है, कि आवश्यक रूप से घरों में रहे और घरों से बाहर न निकले, लोगों का एहतियात बरतना बेहद जरूरी है, तभी संक्रमण को रोका जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में पुख्ता तैयारी की गई है। मेडिकल स्टोर सहित अन्य स्थानों की सतत निगरानी की जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

Post Top Ad

Pages