Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, March 21, 2020

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति उर्मिला कटारे ने की अपील - 22 तारीख को जनता कफर््यू का सभी करें पालन



जे0 रहमान शहडोल। नगर पालिका परिषद शहडोल अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिनांक 19 मार्च को टीवी चैनलों के माध्यम से देश के आम जनता को संबोधित  करते हुए हैं आग्रह किया कि दिनांक 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक जनता कफर््यू का आहवान किया गया है। यह कफर््यू कोराना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को कोरोना जैसी महामारी बीमारी से बचाओ के लिए किया जा रहा है, जिससे इस कोरोना वायरस से देश की आम जनता को बचाया जा सके। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने यह भी कहा कि यह जनता का सहयोग सबके हित में है।  अतः सभी आमजन से  विनम्र आग्रह है कि इस जनता कफर््यू में अपनी सहभागिता निभाकर भीषण बीमारी से बचने में  सहयोग करें। शहडोल नापा अध्यक्ष श्रीमति उर्मिला कटारे ने आगे यह भी आग्रह किया कि रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कोई भी अपने घर से बाहर ना निकले और इस वैश्विक आपत्ति में सहयोग करें। श्रीमति कटारे ने साथ ही यह भी अपील की है कि जनता कफर््यू के दिन शाम 5 बजे अपने घर के दरवाजे या खिड़कियों पर खड़े होकर ताली, थाली, घंटी बजा कर उन सभी शासकीय एवं अशासकीय कर्मचारियों का धन्यवाद एवं आभार करें जो इन कठिन परिस्थितियों में भी जनसेवा एवं देश की सेवा में लगे हुए हैं उनका उत्साह वर्धन होगा। शहडोल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने आगे यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान का समर्थन ना सिर्फ समर्थन करते हैं बल्कि इसके समर्थन हेतु सबसे सहयोग का भी आग्रह करते हैं। हमेशा हमें सर्वप्रथम यह याद रखना चाहिए कि राष्ट्र सबसे पहले हैं, हम सबको मिलकर इस वैश्विक महामारी कोरोना को परास्त करना है जिसमें सभी आमजनता की सहभागिता जरूरी है ताकि हम राष्ट्र को कोरोना जैसे महामारी बीमारी से विजयी पा सके। 

Post Top Ad

Pages