Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, March 18, 2020

चन्द्रेश द्विवेदी एडिशनल स्टैंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल के पद पर नियुक्त

भारत सरकार विधि मंत्रालय से हुई नियुक्ति, इष्ट मित्रों ने सुभकामनाओं के साथ किये हर्ष व्यक्त

शहडोल। विधि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिनांक 6 मार्च को स्टैंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल व एडिशनल स्टैंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल के पद पर लम्बे समय से प्रतीक्षित नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। विधि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में शहडोल जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा लीगल सेल के शहडोल संभाग प्रभारी चन्द्रेश द्विवेदी एड. को शहडोल जिले में एडिशनल स्टैंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल के पद पर नियुक्ति प्रदान की गयी है। वही अधिवक्ता सुभाष सोनी, एवं श्रीमती निशा शुक्ला को भी शहडोल जिले में क्रमशः स्टैंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल एडिशनल स्टैंडिंग गवर्नमेंट काउंसिल के पद पर शाहडोल जिले में नियुक्त किये गया गया हैं। चन्द्रेश द्विवेदी एवं सुभाष सोनी को भारत सरकार में की गई महत्वपूर्ण नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छावड़ा, विधायक जय सिंह मरावी, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, वरिष्ट भाजपा नेता अनिल गुप्ता, कैलाश तिवारी, अनुपम अनुराग अवस्थी, राजेन्द्र भारती, नरेंद्र दुबे, राकेश पाण्डेय, आर एस दुबे, प्रवीण शर्मा डोली, राजकुमार खरया, कमल प्रताप सिंह, पदम खेमका, महेश भागदेव, सुशील शर्मा, सुदीप शुक्ला, सुधीर दुबे, रविन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, आदित्य पाण्डेय, राजेश गुप्ता, काशी प्रसाद शर्मा, पीयूष गर्ग, अंकुश शर्मा, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्ध नागरिकों एवं इष्ट मित्रों ने सुभकामनाओं के साथ हर्ष व्यक्त किये है।



Post Top Ad

Pages