Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Friday, March 13, 2020

नपा शहडोल ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन



शहडोल। नगरपालिका परिषद द्वारा होली के अवसर पर होली मिलान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शहडोल टैगोर पार्क परिसर में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रमुख अतिथियों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जायसवाल एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिधर गोपाल, गुप्ता सिकंदर खान, रहे। वही आयोजकों में नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे व मुख्य नगरपालिका अधिकारी अजय श्रीवास्तव मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान परिषद् के सभी पार्षद, विभिन्न समितियों के सभापति, गणमान्य नागरिक और होली के अवसर पर खासतौर पर गायन के लिये बुलाये गए गायक शामिल रहे। होली मिलन समारोह में आये हुए अतिथियों का होली के बने विशेष चश्मे और खास टोपी पहना कर सभी का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में आये सभी लोगो ने  समारोह का भरपूर आनंद लिये और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन पार्षद महेश भागदेव ने किया।



Post Top Ad

Pages