Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Sunday, February 9, 2020

संविधान बचाओ सत्याग्रह आंदोलन लगातार 4 फरवरी से पाली रोड सोहागपुर शहडोल में जारी



शहडोल। संविधान बचाओ सत्याग्रह आंदोलन लगातार 4 फरवरी से पाली रोड सोहागपुर शहडोल में जारी है।संविधान बचाओ आंदोलन का आयोजन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है जिसमें जनप्रतिनिधि समाजसेवी एवं सभी जाति धर्म के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है इस आंदोलन में महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है जहां आज इस आंदोलन में सहभागिता निभाने जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष महमूद अहमद, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश सिंह बघेल ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी अग्रवाल, श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद अली सहित  जनप्रतिनिधि समाजसेवी पहुंचे हुए थे।



विदित हो कि नागरिक संशोधन बिल के विरोध में संविधान बचाओ सत्याग्रह आंदोलन लगातार जारी है जहां बड़ी संख्या में महिला पुरुष जनप्रतिनिधि समाजसेवी पहुंच रहे हैं जिनके द्वारा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए नागरिक संशोधन बिल का जमकर विरोध किया जा रहा है तथा इस बिल को वापस लिए जाने की मांग की जा रही है ।आज इस आंदोलन में शामिल होने 500 की संख्या में महिलाएं सैकड़ों की संख्या में पुरुष शामिल होने पहुंचे थे इस संविधान बचाओ आंदोलन में सभी जाति धर्म के लोग शामिल होकर मोदी सरकार के द्वारा लाए गए  नागरिक संशोधन बिल का विरोध किया जा रहा है। जिसमें युवा वर्ग भी बढ़-चढ़कर का हिस्सा ले रहा है 



11 फरवरी को शाम 6 बजे से सूफी गायक जीशान द्वारा देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। जिस में शामिल होने की सभी से अपील की गई है

Post Top Ad

Pages