Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, March 3, 2020

आधी रात को हनुमान जी का मुकुट ले गए चोर



ग्रामीणों ने पुलिस को सौपा ज्ञापन, बरतरा गांव की घटना

शहडोल। जिले के खैरहा थाना अंतर्गत बरतरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक मंदिर में चोरी के वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने 02 मार्च की दरमियानी रात मंदिर का ताला तोड़कर वहां विराजित हनुमान प्रतिमा से मुकुट  पार कर दिया। इस संबंध में ग्रामीणों ने अगली सुबह खैरहा पुलिस को ज्ञापन भी सौपा है। दिए गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया की सुबह जब स्थानीय लोग पूजा पाठ के लिये मंदिर पहुंचे तो देखा कि प्रतिमा से मुकुट गायब है, शिवलिंग हवन कुंड में पड़ा हुआ है, इसके अलावा बाहर लगी त्रिशूल भी लटका हुआ है। जिस पर ग्रामीणों का एक जत्था थाना पहुंचा और घटना से पुलिस को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नही है इसके पहले भी मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। ज्ञापन देने के दौरान चंद्रप्रकाश शर्मा, बांकेबिहारी मिश्रा, ब्रजेन्द्र मिश्रा, हरिश्चंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अमित शुक्ला, मोहन साहू, दीपनारायण गर्ग, संदीप मिश्रा, गुलशन मिश्रा, हनुमान प्रसाद द्विवेदी, रज्जू विश्वकर्मा, कृष्णकांत द्विवेदी, सुधीर तिवारी, मोनू सिंह, शुभम मिश्रा, दीप बैगा,  आशीष शर्मा, नत्थू सोनी, भागवत मिश्रा, किशन मिश्रा, रवि साहू, नीरज कोल, मोहम्मद असफाक, शैलेन्द्र कचेर के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Post Top Ad

Pages