Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, February 6, 2020

फिर कटा विद्युत कनेक्शन, आज से फिर अंधेरे में रहने को मजबूर कॉलोनी वासी, बैठे धरने पर



शहडोल। धनपुरी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में गोपालपुर रोड पर स्थित कॉलोनी के निवासी करीब साल भर से बिजली के खंभे एवं लाइट लगवाने के लिए नगर पालिका परिषद धनपुरी और मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के चक्कर काट रहे हैं। परंतु नगर पालिका परिषद धनपुरी के द्वारा अब तक कॉलोनी में बिजली के खंभे लगवाने के लिए कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। कॉलोनी वासियों को मध्य प्रदेश विद्युत मंडल द्वारा स्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान नहीं किया जा रहा है पिछले लगभग 1 साल से कॉलोनी वासी मध्य प्रदेश विद्युत मंडल से अस्थाई कनेक्शन लेकर अपने घरों को रोशन कर रहे हैं, जिसे हर तीन माह बाद विद्युत मंडल द्वारा विच्छेदित कर दिया जाता है। इस दौरान कई बार कॉलोनी में निवासरत अजय कुशवाहा और कपिल गुप्ता के परिवार को अंधेरे में ही कई रातें गुजारनी पड़ी और अब आलम यह है कि मध्य प्रदेश विद्युत मंडल ने भी कॉलोनी वासियों को अगली बार अस्थाई कनेक्शन देने से साफ मना कर दिया था। हालांकि अब कालोनी वासियों के धरने पर बैठने के बाद मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पुनः एक बार अस्थाई कनेक्शन देने को तैयार हो गया है। पर कॉलोनी वासियों का कहना है कि हम बार-बार अस्थाई कनेक्शन के लिए पैसे कहां से लाएं। 6 माह के अस्थाई कनेक्शन के लिए विभाग 11 हजार जमा कराता है जबकि हमारी आए इतनी नहीं है कि हम बार-बार इतना पैसा जमा कर सकें। साथ ही अस्थाई कनेक्शन में हमें बिजली भी महंगी पड़ती है। जिसके कारण बिजली का बिल भी क्षमता से अधिक आता है।

आक्रोशित कॉलोनी वासी बैठे धरने पर

आज फिर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की टीम कॉलोनी पहुंची और अस्थाई कनेक्शन पुनः एक बार विच्छेदित कर दिया जिसके बाद आज शाम से कॉलोनी वासी अंधेरे में रहने को मजबूर है। आक्रोशित कॉलोनी वासी आज शाम से ही भाजपा नेता शैलेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल एवं नगर पालिका परिषद धनपुरी के खिलाफ धरने पर बैठ है।

विद्युत व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग

उक्त समस्या को लेकर पूर्व में कई बार कॉलोनी वासियों ने भाजपा नेता शैलेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद धनपुरी एवं सहायक अभियंता मध्य प्रदेश विद्युत मंडल बुढार को ज्ञापन सौपतें हुए कॉलोनी में जल्द से जल्द बिजली के खंभे लगाने एवं विद्युत व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग की है। हालांकि मध्य प्रदेश विद्युत मंडल का साफ कहना है कि हमारे पास कॉलोनी में खंभे लगवाने के लिए पर्याप्त बजट नहीं है इसलिए या तो कॉलोनी वासी मिलकर खंभे लगवाने के लिए खर्च वहन करें या फिर नगर पालिका कॉलोनी में खंभे लगाकर दे जिस वजह से आज धरने बैॅठ गये है अब यह धरना उस वक्त तक चलेगा जब तक समस्या का समाधान नही हो जाता।

भाजपा नेता रविकांत चैरसिया, मोहन नामदेव समर्थन में पहुंचे धरना स्थल

भाजपा नेता शैलेन्द्र श्रीवास्तव का कहना है कि बिजली की समस्या को लेकर नगर पालिका धनपुरी का रवैया बेहद असंवेदनशील है जबकि मध्य प्रदेश विद्युत मंडल में बजट न होने का हवाला देकर खंभे लगाने से मना कर रहे है ऐसे में कॉलोनी के लोग स्थाई कनेक्शन ना मिल पाने के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर है। धनपुरी नगरपालिका में पर्याप्त बजट होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस मामले में लापरवाही कर रहा है। हम अब शांत नहीं बैठेंगे और यह लड़ाई अहिंसा के रास्ते में चलकर लड़ेंगे जिसे देख भाजपा नेता रविकांत चैरसिया, मोहन नामदेव समर्थन में धरना स्थल पहुंचे है। इसके अलावा भाजपा नेता शैलेन्द्र श्रीवास्तव के साथ ही अजय कुशवाहा, कपिल गुप्ता, सुनील प्रजापति, अमृत वर्मा, सूरज कहार, प्रमोद कहार, गोलू कहार, चंदन कहार, कन्हैया कोल भी धरने पर बैठे गए हैं।

Post Top Ad

Pages