बुढ़ार। नव जागरण दुगाॅ उत्सव समिति अहिरान मोहल्ला शिवाजी वाडॅ न04 बुढार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साधना अराधना उपासना का पर्व शारदेय नवरात्र की धूम नगर में चहुओर दिख रही है और मातारानी के दर्शन हेतु दूर-दूर से भक्तजन पहुंच रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य स्थलो पर भी माता रानी की झांकिया जो कि पहाड़ों में तो कही गुफाओ पर माता रानी का दरबार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जिसकी साज सज्जा आधुनिक रूप से की गई है जहां सुबह शाम भक्तो की भीड़ उमड़ रही है और माता रानी की आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अनुपस्थित रहते हैं।
नपा एवं पुलिस व्यवस्था का माकूल इंतेजाम
नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन नगर के सभी प्रमुख स्थलों पर उपस्थित है। इसके साथ ही बिजली विभाग भी नगर में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद है।
