Breaking

Post Top Ad

Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement Advertisement

Saturday, December 21, 2019

रेत खदान में शासन की कार्यवाही, पुनः खदान शुरु



शहडोल। मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम भुरसी में पंचायत को आवंटित खदान से हो रहे अवैध उत्खनन व परिवहन की शिकायत लगातार मिलने के बाद शुक्र एवं शनिवार की दरमियानी रात को प्रशासन जगा और बड़ी कार्यवाही की है। प्रप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात करीब 11 से 12 बजे के मध्य पुलिस, खनिज और राजस्व की संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में मौके से 6 भारी वाहन जब्त किये गये हैै। इसा बड़ी कर्यवाही में थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा, एसडीएम जयसिंगनगर सतीश राय, तहसीलदार गोहपारु श्री टेकाम मौजूद रहे। शासन नियमानुसाार पंचायत के आवंटित खदान में ट्राली वाहनों में मजदूरों के माध्यम से रेत की निकासी की जानी चाहिए थी मगर नियम के विपरीत मनमाने तरीके से रेत खदान से रेत निकाला जा रका था जिसकी सूचना के बाद टीम जब मौके पर पहुंची तो 6 बड़े वाहन क्रमांक एमपी 19 एचए 3551, एमपी 19 एचए 1752, एमपी 19 एचए 3683, एमपी 19 एचए 2352, एमपी 19 एचए 5452, एमपी 19 एचए 2622 पाये गये, जों यहां रेत लोड़ करने के लिए आये हुए थे। सभी वाहनों को जब्त कर गोहपारू थाने के सुपुर्द किया गया है।

कार्यवाही के बाद पुनः कार्य शुरु

वहीं पंचायत क्षेत्र से यह भी खबर सामने आई है कि प्रशासन द्वारा कार्यवाही के दौरान जब वाहनों को जब्त करके ले आया गया, तो उसके बाद पुनः यहां अवैध उत्खनन का कार्य शुरू हो गया और लगातार रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है।

माफियाओं के हौसले बुलंद, हो रही है कार्यवाही  

बीते दिनों इसी प्रकार कलेक्टर शहडोल द्वारा रोहनिया रेत खदान पर कार्यवाही की गई थी मगर इस कार्यवाही से रेत कारोबारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा जिससे शासन प्रशासन का भय हो, इतना ही नहीं अब तो इन रेत खदानों पर बड़े पैमाने से रेत निकासी का कार्य तेजी से चल रहा है। माफियाओं द्वारा रेत खदान में मशीन लगाकर रेत की निकासी की जा रही है जिसे अन्य जिलों में बड़ी कीमत लेकर भेजा जा रहा है। माफिया यह भी कहने में गुरेज नहीं करते कि नीचे से लेकर ऊपर तक मैनेज कर रहे हैं जिससे कोई भी कार्यवाही नहीं कर सकता, लेकिन एक बात तो साफ है कि इनके कहने का असर बिल्कुल उलट रहा और शासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

सोन टोला में चल रहा है रेत का खेल 

लगातार समाचार पत्रों में सोन टोला का नाम बार-बार आ रहा है जहां दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक रेत का बड़े पैमाने पर कारोबार चल रहा है। शासन द्वारा रेत खदानों में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यह कार्यवाही कलेक्टर शहडोल ललित दाहिमा के द्वारा प्रारंभ की गई थी। रेत खदान में जैसे ही कलेक्टर शहडोल पहुंचे तो लोगों में एक आस जागी की निश्चित ही अबतो सोनटोला खदान में भी कलेक्टर शहडोल ध्यान देंगे और बड़ी कार्यवाही होगी। रेत खदान के दबंगों द्वारा पूरी दबंगई से रेत निकासी का कार्य कर रहे हैं जिससे ग्रामीण जन इनके तांडों से परेशान हैं। इस मामले में पूर्व विधायक ने भी आवाज उठाई और कहा कि विधानसभा तक बात उठाई जाएगी जिससे इन कारोबारियों पर कठोर कार्यवाही हो और इनका खुला तांडव बंद हो सके।

Post Top Ad

Pages