रंजीत वर्मा शहडोल। कोयलांचल नगरी में सट्टेबाजी तेजगति से चल रही है जिससे लोगो का जीना दूभर हो रहा है। सट्टा खिलाने वाले मालामाल हो रहे है वही खेलने वालो के घर बर्बाद हो रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक का अस्सी पाने के चक्कर में इन दिनों लोग अपनी मेहनत की कमाई को दांव पर लगा रहे हैं। बताया गया है कि आमलाई, धनपुरी, बुढ़ार खैरहा सहित पूरे कोयलांचल क्षेत्र के अंदर जिस तरह से सट्टा खेल चल रहा है उससे यह प्रतीत होता है कि स्वीकृत प्रदान है, वही इस खेल के सरगना एवं उनके फैले गुर्गे पर कार्यवाही न होने को लेकर कई सवाल उठ भी रहे हैं। कोयलांचल क्षेत्र में सट्टा खेलने वाले प्रतिदिन लाखों का खेल, खेल रहे है जिससे लोगों का घर बर्बाद हो रहा है। इस खेल में जहां बड़े दांव लगाते हुए नजर आ रहे हैं वही आज की युवा पीढ़ी भी बर्बादी की ओर गर्त में जा रही है इसके अलावा इस खेल में महिलाएं भी अपनी किस्मत आजमाने से पीछे नहीं हटती क्योंकि इस खेल में एक रुपए का ₹80 मिलता है जिस के लालच में गरीब मजदूर पड़ जाते हैं मगर इस लालच के फेर में उनके जीवनयापन पर काफी कठिनाइयां आती है अगर इस खेल पर रोक नहीं लगाया गया तो निश्चित ही कई और घर बर्बाद हो जाएंगे। कोयलांचल नगरी के निवासरत लोग आस लगाए हुए हैं कि जिस तरह पूर्व में पुलिस कप्तान द्वारा तबा-तोड़ कार्यवाही कोयलांचल क्षेत्र में कराई गई थी वह कार्यवाही पुनः एक बार कोयलांचल क्षेत्र में हो जिससे इस खेल में अंकुश लग सके। लोगों का कहना है कि कई माह से नगर के अंदर सट्टे का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है जिससे नगर के अंदर जगह-जगह खुलेआम सट्टा नम्बर लगाते देखा जा सकता है इसके अलावा इस खेल को इतना हाईटेक कर दिया गया है कि मोबाइल से भी इस खेल को अंजाम दिया जाता है। कोयलांचल नगरी में कुछ ऐसी चर्चित जगह है जहां पर लगातार दिन-रात इस खेल खुलेआम अंजाम दिया जाता है और वही इस खेल को खेलने वालों लोगों की लाइन लगी रहती है। कोयलांचल के अंदर जिस तरह से यह खेल संचालित हो रहा है और स्थानीय पुलिस विभाग इस खेल पर मौन साधे हुए हैं उससे आम जन के मन में कई प्रश्न भी उठ रहे हैं कहीं पुलिस की इस मौन स्वीकृति से इस खेल को हरी झंडी तो नहीं दिखा दी गई अगर ऐसा नहीं है तो पुलिस विभाग इस खेल पर तबातोड़ कार्यवाही करें जिससे इस खेल पर पूरी तरह अंकुश लग सके। पूर्व में पुलिस कप्तान के द्वारा जिला मुख्यालय से टीम गठित कर जिस तरह से इस खेल पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्यवाही की गई थी उससे इस खेल पर काफी हद तक अंकुश लगा हुआ था। लेकिन वर्तमान में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है और यही कारण है कि आज नगर के अंदर सट्टे का खेल खुलेआम संचालित हो रहा है और इस खेल के चक्कर में फस कर लोग अपना सब कुछ गवां देते हैं जिस पर अंकुश लगाने के लिए कोयलांचल नगरी के आमजनों ने नवागत पुलिस कप्तान से यह अपेक्षा की है कि पूर्व की तरह ही जिला मुख्यालय से टीम गठित कर इस खेल के सरगाना और उनके गुर्गों पर पकड़धर कर कठोर कार्यवाही हो जिससे इस खेल पर पूरी तरह अंकुश लग सके।
Post Top Ad
Friday, June 14, 2019
Home
Unlabelled
लंबे समय से जारी है कोयलांचल में सट्टे का खेल
