रंजीत वर्मा धनपुरी। सोहागपुर एरिया के दामनी माइन्स मे लापरवाही की चर्चा आम हो चुकी है जिस कारण अब लोग ये कहने से बिल्कुल गुरेज नही कर रहे है कि दामनी भूमिगत खदान में करोड़ो की छती पहोच रही है, लेकिन मुख्य खान प्रबंधन का ध्यान इस ओर नही हैं। लोगो का कहना है कि दामनी माइन्स में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर करोड़ो रूपये खर्च किये जाते है लेकिन सुरक्षा व्यावस्था जस की तस है। इसके अलावा बेल्फेयर ऑफिस के पास लगी मर्करी लाइट मेन गेट से लेकर कोयला बैन्कर तक पिछले कई माह से बंद हैं जिसका पूरा फायदा चोरी करने वाले उठाते होंगे अगर इस ओर ध्यान नही दिया गया तो निश्चित ही कोल माइंस को छाती हो सकती है। इस कोयला चोरी रोकने के लिये सुरक्षा व्यवस्था की गई है मगर गार्डों के लिये कोई सेट नही है जिससे निगरानी हो सके वही कोल माइंस की दीवार भी क्षतिग्रस्त है, मैगजीन में गनमैन की कमी बनी रहती है जबकि वहाँ ब्लास्टिंग सामग्री रखी रहती हैं, अगर चोरो द्वारा मैगजीन में कहीं वारदात होती हैं तो अन्य स्थानों में उस मैगजीन का उपयोग कर बडे हादसे को अंजाम दे सकते हैं। चेक पोस्ट के पास चलित सेट रखी हुई हैं जिसका कोई उपयोग नही हो रहा है, अगर वह चलित घर कंदोहा गांव तिराहे के पास रखा होता तो चोरो को कोयला कबाड़ चोरी जैसे वारदात अंजाम देने से रोका जा सकता है जिससे दामनी माइन्स को भारी नुकसान से बचाया जा सकता हैं। इन सभी विषय को लेकर सुरक्षा विभाग को शिकायत भी की जा चुकी हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नही उठाया गया अगर समय रहते इस ओर ध्यान नही दिया गया तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
Post Top Ad
Tuesday, May 28, 2019
Home
Unlabelled
अव्यवस्थाओ से चोरो के हौसले बुलन्द, माइन्स को पहुंचा रहे क्षती
